ऋषि कपूर के निधन के बाद बेटी रिद्धिमा कपूर ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- ‘पापा वापस आ जाओ ना…’

लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं पर पाईं। अब रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

रिद्धिमा कपूर और ऋषि कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड के के दिग्गज अभी नेता अभिनेता और खुशमिजाज इंसान ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का गुरुवार को निधन हो गया। मुंबई के अस्पताल में गुरुवार को 67 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक ऋषि कपूर के निधन से उनके परिवार को बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर की बेटी का बुरा हाल हो गया है। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) अपने पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं पर पाईं। अब रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर को याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं।

रिद्धिमा कपूर ने पापा की निधन के बाद एक इमोशनल नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं आपको हर दिन मिस करूंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टास्टोरी पर कुछ पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें वह अपने पापा को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने लिखा है “लव यू पापा- RIP”

करीना कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की वीडियो, सैफ अली खान भी आ रहे हैं नजर, देखें वीडियो

इसी के साथ ही रिद्धिमा ने अपनी दूसरी तस्वीर में लिखा है “मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं, वापस आ जाओ न पापा।”

रिद्धिमा को आलिया भट्ट ने वीडियो कॉल के जरिए अंतिम दर्शन कराए थे। लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई नहीं आ पाई थीं। रिद्धिमा सोशल मीडिया के जरिए अपना दुःख प्रकट कर रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने पापा- मम्मी के साथ हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- काश मैं आपको गुडबाय कहने के लिए वहां होती पापा।

ऋषि कपूर की भतीजी करीना कपूर खान अपने चाचा के जाने से दुखी हैं। करीना ने इस दुःख की घड़ी में एक भावुक करने वाली वीडियो शेयर की है। जिसमें सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं।

ऋषि कपूर के निधन से दुखी हैं अमिताभ बच्चन, कहा- मैं कभी उन्हें हॉस्‍पिटल में देखने नहीं गया…

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.