एक्टर ऋषि कपूर चाह कर भी नहीं कर पा रहे भारत वापसी, बीमारी ठीक होने में लगेगा अभी और वक्त

ऋषि कपूर की अभी भारत वापसी होना संभव नहीं है। उनके एक करीबी सूत्र ने बताया है कि उनको ठीक होने में वक्त लगेगा। ऋषि कपूर बहुत ही बेसब्री से भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। वह भारत वापसी के लिए दिन गिन रहे हैं।

अभिनेता ऋषि कपूर (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के बारे में पहले कहा जा रहा था कि वह न्यूयॉर्क से इलाज पूरा होने के बाद बहुत जल्द ही भारत आने वाले हैं, लेकिन अब उनके फैंस और चाहने वालों को और इंतजार करना होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऋषि कपूर ने भारत वापसी आने पर अभी तक विराम लगा दिया है। एक सूत्र ने ऋषि कपूर भारत वापसी आना चाहते हैं लेकिन वह अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।

सूत्र ने बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही बेसब्री से भारत आने का इंतजार कर रहे हैं। वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी प्लान बना रहे हैं। भारत वापसी के लिए दिन गिन रहे हैं। लेकिन वह भारत आने के लिए तैयार नहीं है। उनका उपचार धीमी गति से हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि वह अगले कुछ महीनों में ठीक होकर भारत आएंगे। लेकिन इस महीने के एंड तक नही आ पाएंगे।

हाल ही में नीत कपूर ने ऋषि कपूर की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें ऋषि कपूर न्यूयॉर्क की किसी गली में खड़े हैं और मुस्करा हैं। इस फोटो को नीतू कपूर ने कैप्शन पर लिखा, ‘कपूर साब के बाल गजब के लग रहे हैं। जोश इज ग्रेट। इस लुक को काफी पसंद करती हूं।’

यहां देखिए नीतू कपूर का पोस्ट

इस महीने के आखिरी तक आने वाले थे

इससे पहले कहा जा रहा था कि वह इस महीने के अंत में मुंबई आएंगे और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी करवाएंगे। दरअसल, पाली हिल में रहने वाली उनकी पड़ोसन ने मधु पोपलई ने बताया था कि एक्टर ऋषि कपूर के साथ उनकी व्हाट्सएप पर बात हुई थी और वह इस महीने के अंत तक आने की बात कर रहे थे।

जल्दी हो जाती रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी

ऋषि कपूर के फैंस के लिए ये खबर जितनी अच्छी नहीं है, उतनी है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए भी है। अगर, ऋषि कपूर भारत आते तो वह दोनों की शादी जल्द से जल्द करवा देते, लेकिन इस परिस्थिति में इन दोनों की शादी होने में भी टाइम लगेगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने प्यार को स्वीकार कर लिया है।

इन स्टार ने पूछा ऋषि कपूर का हाल

आपको बता दें कि ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर से ही अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में अपनी बीमारी का ईलाज करवा रहे हैं। लेकिन उन्हें क्या बीमारी हुई है, इसके बारे में कोई नहीं जानता। हालांकि बीच-बीच में ऋषि कपूर ने अपने ठीक होने और ईलाज चलने का जिक्र किया है। इस दौरान उनसे एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आमिर खान और कैटरीना सहित कई स्टार उनसे न्यूयॉर्क में मिल कर आ चुके हैं।

यहां देखिए आलिया भट्ट ने कंगना रनौत को क्या कहा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।