न्यूयॉर्क में हुआ हॉलीवुड और बॉलीवुड का मिलन, ऋषि कपूर ने बताया WoW मोमेंट

ऋषि कपूर इन दिनों अमेरिका में अपना मेडिकल ट्रीटमेंट करा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों से मुलाकात की। ऋषि कपूर ने हाल ही में ट्वीटर ...

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इन दिनों अमेरिका में अपना मेडिकल ट्रीटमेंट करा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई सितारों से मुलाकात की। ऋषि कपूर ने हाल ही में ट्वीटर पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें वो हॉलीवुड के फेमस एक्टर रोबर्ट डी नीरो (Robert De Nero) के साथ नजर आ रहे हैं।

ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है, ‘बहुत ही शानदार पल, आज रोबर्ट डी नीरो से मुलाकात हुई है। वे रणबीर कपूर (Ranbir kapoor)को पहले से ही जानते हैं। उन दोनों की मुलाकात हो चुकी है। उन्होंने रणवीर और अनुपम खेर को ड्रिंक के लिए एक साथ इनवाइट किया था। इतने सुपर स्टारडम के साथ ऐसी सादगी बहुत कम देखने को मिलती है।’ रोबर्ट डी नारो के साथ अनुपम खेर ने सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक में काम किया था। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर साथ में डिनर करते हुए स्पॉट किया गया है।

बताते चलें कि ऋषि कपूर ने कुछ वक्त पहले अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरीए ये जानकारी दी थी कि वो इलाज के लिए अमेरिका जा रहें हैं। उन्होंने लिखा ‘मैं सारे काम से छुट्टी लेकर कुछ दिनों के लिए अमेरिका जा रहा हूं। अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराऊंगा। लेकिन आशा करता हूं कि मेरे चाहने वाले ज्यादा चिंतित ना हों। 45 साल से ज्यादा हो गए मुझे काम करते हुए। आपके प्यार और शुभकानाओं के साथ मैं जल्द ही वापस लौट आऊंगा।’

पूरा परिवार गया साथ

भले ही ऋषि कपूर ने अपने फैंस और रिश्तेदारों को दिलासा दिया है। लेकिन चाहने वाले तो उदास हो ही गए हैं। हालांकि उनके साथ पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर भी गए हैं। वे लोग 29 सितंबर की रात में ही अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। परिवार का साथ जाना भी फैंस की चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है। जब तक ऋषि कपूर की ओर से कोई खुश खबरी नहीं आ जाती फैंस की चिंता बढ़नी स्वभाविक है। हालांकि बीमारी को लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इलाज कराने के चलते ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं हो पाए थे।

रॉबर्ट डी नीरो

यदि आप हॉलीवुड फिल्में देखते हैं तो जाहिर सी बात है आप रॉबर्ट डी नीरो को जानते होगे। ये अभिनेता अपनी शानदार अभिनय को लेकर दुनियाभर में छाएं हुए हैं। यह वहीं अभिनेता है जो अमेरिकी राष्ट्रपति से भिड़ गया। बात इतनी बढ़ गई कि हॉलीवुड के स्टार्स राष्ट्रपति के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। दरअसल नीरो ने ट्रंप की नीतियों को सबसे हल्का बोला जिसकी विश्वभर में तारीफ की गई।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।