ऋषि कपूर को न्यूयॉर्क के सैलून में मिला ऐसा सरप्राइज, देख खुश हुए अभिनेता, आप भी देखिए ये वीडियो

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) इस समय अमेरिका में हैं। अभिनेता ने शनिवार सुबह ट्विटर पर फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने सैलून में शूट किया है।

ऋषि कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) जल्द भारत लौटने वाले हैं। पिछले साल सितंबर में वह कैंसर के इलाज के लिए न्यूयॉर्क गए थे। बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनसे मिलने जा चुकी हैं। ऋषि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शनिवार सुबह उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

ऋषि कपूर हेयरकट के लिए सैलून गए थे। इस दौरान वहां एक रूसी नागरिक ने उन्हें पहचान लिया और फिर उसने उनकी फिल्म बॉबी का मशहूर गाना ‘मैं शायर तो नहीं’ प्ले कर दिया। ऋषि कपूर इसका वीडियो बनाने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने फैंस के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए रूसी नागरिक को धन्यवाद कहा।

ऋषि कपूर ने यह वीडियो शेयर किया है…

ऋषि कपूर के फैंस वीडियो को खूब री-ट्वीट कर रहे हैं। अभिनेता के फैंस उनसे जल्द भारत लौटने की अपील कर रहे हैं। ऋषि कपूर ने शनिवार को एक और तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस फोटो में वह पत्नी नीतू कपूर के साथ सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी मन्ना शेट्टी संग नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी अपनी पत्नी के साथ ऋषि कपूर से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गए हुए हैं।

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी मन्ना शेट्टी ने कपूर दंपति से मुलाकात की…

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा था कि वह जल्द से जल्द भारत लौटना चाहते हैं। वह एक बार फिर कैमरे के सामने खड़े होना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि कहीं वह एक्टिंग करना भूल ना गए हों, बॉलीवुड के लोग कहीं उन्हें भूल ना गए हों। भारत लौटने से पहले वह दो फिल्में साइन कर चुके हैं।

जानिए ऋषि कपूर और नीतू कपूर के पोस्ट पर आलिया भट्ट ने क्या रिएक्शन दिया…

वीडियो में देखिए क्यों रिपोर्टर पर भड़के ऋषि कपूर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।