Ritu Nanda Passes Away: ऋषि कपूर की बहन ऋतू नंदा का 71 साल की उम्र में निधन, दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार 

Ritu Nanda Death News: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बहन ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का आज निधन हो गया है। यह दुखद खबर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कि है। ऋतू नंदा 71 साल की थीं।

Ritu Nanda Passes Away: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की बहन ऋतु नंदा (Ritu Nanda) का आज निधन हो गया है। यह दुखद खबर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कि है। ऋतू नंदा 71 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन इनकी बहु है। रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने अपनी बुआ के गुजर जाने की खबर शेयर करते हुए रिद्धिमा ने लिखा, “सबसे दयालु और सज्जन लोग जिनसे मैं मिली हूं – वे आपको फिर दोबारा वैसा महसूस नहीं कराते जैसे आप पहले किया करते थे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।”

रिद्धिमा की पोस्ट पर एकता कपूर ने कमेंट किया, “दिल को छू लेने वाला शोक संदेश।” बता दें, पिछले साल अगस्त में श्वेता बच्चन के ससुर रंजन नंदा का निधन हो गया था। रिद्धिमा कपूर साहनी इस खबर को शेयर करने वाले सबसे पहले लोगों में से एक थीं। उन्होंने लिखा था, “आप थे, हो और हमेशा एक लीजेंड रहोगे. हमेशा इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।”

आपको बता दें, ऋतू नंदा कैंसर की बीमारी से जूंझ रही थीं।  ऋतु के कैंसर का पता साल 2013 में चला था और तब से लेकर अब तक वह इस बीमारी से जंग लड़ रही थीं।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो