ऋषि कपूर ने की विक्की कौशल और उरी की तारीफें, कहा भारत में बनी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म

ऋषि कपूर ने इसे भारत में बनी अब तक सबसे अच्छी फिल्म बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैंने उरी देखी। युद्ध को दर्शाती बहुत अच्छी फिल्म है। भारत में बनाई गई अब तक की सबसे अच्छी फिल्म।

अमेरिका में अपनी बिमारी का ईलाज करवा रहे हैं ऋषि कपूर।

‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सफल होने पर विक्की कौशल और यामी गौत्तम की चारों ओर से तारीफें हो रही हैं। ऑडियंस, फिल्म क्रिटीक, बॉलीवुड सितारें और यहां तक राजनेता भी फिल्म और इसके कलाकारों की तारीफें कर रहे हैं। नेताओं और बॉलीवुड के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग भी गई। अब ऋषि कपूर ने फिल्म और विक्की कौशल की तारीफें की है।

ऋषि कपूर ने इसे भारत में बनी अब तक सबसे अच्छी फिल्म बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैंने उरी देखी। युद्ध को दर्शाती बहुत अच्छी फिल्म है। भारत में बनाई गई अब तक की सबसे अच्छी फिल्म। यह दिखाती है कि भारत पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ नहीं है लेकिन जो आतंकवादी इस कैंप में ट्रेनिंग लेते हैं उनके खिलाफ है। यह आंख खोलने वाली फिल्म है।

आपको बता दें कि उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक 11 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2016 के उरी अटैक पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ। सिनेमाघरों में अब भी फिल्म लगी हुई। फिल्म ने अब तक लगभग 91 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और बहुत जल्द ही 100 करोड़ को क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।

यहां देखिए ऋषि कपूर का ट्वीट

पिछले साल सितंबर में ऋषि कपूर ने अपने बिमारी का इलाज करवाने के लिए अमेरिका जाने की बात ट्विटर पर बताई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाह फैल की गई ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित हैं। ऋषि कपूर जब अपनी मां के कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में नहीं दिखे तो लोगों यकीन करने लगे की उन्हें कैंसर हो गया है।

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने नए साल पर लोगों को बताया कि उन्हें कैंसर जैसी कोई बिमारी नहीं है। एक्टर रणधीर कपूर ने इस भी ऋषि कपूर को कैंसर होने खबर को गलत बताया।

यहां देखिए विक्की कौशल का वीडियो…

यहां देखिए विक्की कौशल की तस्वीरें…

मुकेश कुमार गजेंद्र :प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का समान अनुभव। सियासत, सिनेमा और समाज के बीच कुछ नया गुनने, बुनने और गढ़ने की कोशिश जारी। फिलहाल हिन्दी रश डॉट कॉम में बतौर संपादक कार्यरत।