ऋषि कपूर संग भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचीं नीतू कपूर, तमिल बोलते हुए शेयर किया मजेदार वीडियो

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) शुक्रवार को पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान वह अचानक कुछ लोगों के सामने तमिल भाषा बोलने लगीं। देखिए वीडियो।

ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने वीडियो शेयर किया है। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) न्यूयॉर्क से भारत लौट चुके हैं। उनका स्वास्थ्य अब पहले से ठीक है, फिलहाल उनका इलाज जारी है। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ भगवान बालाजी के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान नीतू अचानक तमिल भाषा में टंग ट्विस्टर बोलने लगीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर किया है।

नीतू कपूर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बालाजी का आशीर्वाद लेने के बाद मैंने उनका मनोरंजन तमिल टंग ट्विस्‍टर से किया।’ वीडियो में नीतू के तमिल भाषा बोलते समय ऋषि कपूर हाथों और चेहरे से मुद्राएं बनाते हुए काफी अच्छे लग रहे हैं। उनके इस वीडियो को 44 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। अभिनेता के तमाम फैंस ने कमेंट में लिखा कि वह उन्हें स्वस्थ देखकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

नीतू कपूर ने यह वीडियो शेयर किया है…

बताते चलें कि 4 सितंबर को ऋषि कपूर का जन्मदिन था। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना 67वां जन्मदिन पत्नी और अपने अभिनेता दोस्त अनुपम खेर के साथ मनाया था। खेर ने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर की थीं। ऋषि कपूर अब जल्द कैमरे का सामना करने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता दो फिल्में साइन भी कर चुके हैं। वह जल्द इनकी शूटिंग शुरू करेंगे।

इस साल होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी?

दूसरी ओर ऋषि कपूर के देश लौटते ही उनके लाडले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा भी होने लगी है। खबरों की मानें तो हाल ही में रणबीर आलिया का हाथ मांगने के लिए उनके पिता महेश भट्ट से मिले थे। दोनों परिवार ऋषि कपूर के भारत लौटने का इंतजार कर रहे थे। अब जब अभिनेता भारत लौट चुके हैं, तो रणबीर और आलिया की शादी की चर्चा भी जोरों पर है। फिलहाल लव बर्ड्स इस समय केन्या में छुट्टियां मना रहे हैं।

ऋषि कपूर कैंसर से मुक्त, फिल्ममेकर राहुल रवैल ने फेसबुक पर दी ‘चिंटू’ के फैंस को ये खुशखबरी

वीडियो में देखिए, आखिर क्यों रिपोर्टर पर भड़क गए ऋषि कपूर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।