अनुपम खेर के साथ लंच करते नजर आए नीतू कपूर-ऋषि कपूर, अरसे बाद आटे की रोटी खाने पर एक्टर ने जताई खुशी

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ अनुपम खेर (Anupam Kher) के अपार्टमेंट में लंच करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने लंबे वक्त बाद आटे की रोटी खाने को लेकर खुशी जताई है।

अनुपम खेर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर (फोटो:ट्विटर)

एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने सोशल मीडिया के जरिए पिछले साल उन्हें कैंसर है इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी थी। इसके बाद वो सितंबर में इसके इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। करीब 9 महीने के इलाज के बाद ये एक्टर अब पूरी तरह कैंसर फ्री हो चुके हैं और जल्द ही भारत वापस आने वाले हैं। इस बीच उनसे मिलने कई सेलिब्रिटी न्यूयॉर्क जा चुके हैं। कुछ वक्त पहले ही अनुपम खेर (Anupam Kher) उनसे मिलने गए थे और उनके साथ तस्वीर शेयर की थी।

अब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Movies) ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें ये अनुपम खेर के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनके साथ नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋषि कपूर ने लिखा, ‘अनुपम खेर के अपार्टमेंट में लंच करते हुए। कितने दिनों बाद आटे की रोटी खाई है। बेहतरीन खाना दादू के द्वारा बनाया हुआ।’ इस तस्वीर में एक्टर ने अपने हाथों में रोटी पकड़ी हुई है और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें इस तरह स्माइल करता देखकर यकीनन हर किसी को बेहद खुशी हुई होगी।

देखिए एक्टर का ये ट्वीट…

आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले ही ऋषि कपूर अपने देश और घर को याद करते हुए काफी भावुक हो गए थे। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा था कि वो हर दिन गिन रहे हैं और घर को काफी मिस कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि यहां उन्हें 11 महीने तक रहना है इसलिए अगस्त से पहले वो वापस नहीं लौट सकते हैं। उन्होंने फैमिली, करीबियों और बच्चों का इस मुश्किल दौर में साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया था। गौरतलब हो कि इंडिया वापस आने से पहले ही एक्टर ने कई फिल्में साइन कर ली है। इनकी एक फिल्म ‘झूठा कहीं का (Jhootha Kahin Ka)’ ट्रेलर भी आ चुका है। इसे संदीप माप ने डायरेक्ट किया है।

जानिए ऋषि कपूर और नीतू कपूर के पोस्ट पर आलिया भट्ट ने क्या रिएक्शन दिया…

वीडियो में देखिए क्यों रिपोर्टर पर भड़के ऋषि कपूर…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।