Confirmed: दिसंबर में शादी रचाएंगे रोडीज फेम रघुराम, गर्लफ्रेंड के साथ लेंगे सात फेरे

रघुराम अपनी गर्लफ्रेंड नैटिली डी लूशियो के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद रघुराम ने खुद अपने फैंस को दी है।

रोडिज के जज (Roadies star) रघुराम (Raghu Ram) अपनी गर्लफ्रेंड नैटिली डी लूशियो (Natalie Di Luccio) के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसकी जानकारी खुद रघुराम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीए अपने फैंस को दी है। रघुराम ने एक स्कैच की हुई तस्वीर इस्टां पर शेयर की है। इसमें कैप्शन में दिसम्बर 2018 लिखा हुआ है।

रघुराम राजन द्वारा शेयर इस तस्वीर में वो शेरवानी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं उनकी गर्लफ्रेंड नैटिली डी लूशियो भी वाइट कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में दिसम्बर 2018 लिखा है, इससे ये साबित होता है कि अपनी शादी की जानकारी रघु ने इस स्टाइल में अपने फैंस से साझा की है।

रघुराम और उनकी गर्लफ्रेंड नैटिली डी लूशियो सोशल मीडिया में एक्टिव रहते हैं। ये दोनों एक दूसरे की ढेरों तस्वीरें अक्सर शेयर करते रहते हैं। रघुराम की गर्लफ्रेंड नैटिली डी लूशियो कनाडा की सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई फिल्मों में गाना गाया है। इसमें श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश (English Vinglish), लेडीज वीएस रिक्की वेल (Ladies Vs Ricky Bahl) और चेन्नई एक्सप्रेस(Chennai Expres) शामिल हैं।

बताते चलें कि रघुराम ने कनाडा में एक प्राइवेट तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड नैटिली डी लूशियो के साथ सगाई की थी। रघुराम ने इसी साल मार्च में अपने रिश्ते के बारें में सोशलमीडिया में खुलासा किया था। रघुराम ने अपनी पहली पत्नी सुगंधा गर्ग को इस साल मार्च में तलाक दे दिया था। रघुराम के इस फैसले से उनके फैंस को एक जोरदार झटका लगा था। हालांकि अब रघुराम अपनी उस रिश्ते को पीछे छोड़ के कितने आगे बढ़ गए हैं वो तो उनकी इंस्टा पोस्ट देखकर अदांजा लगाया जा सकता है। तस्वीरों में रघुराम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अक्सर कोई न कोई सेल्फी पोस्ट करते रहते हैं।

वेल रघुराम की शादी की खबर सुनकर आपको कैसा लगा हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं।

देखिए रघुराम और उनकी गर्लफ्रेंड की कुछ तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।