31 अक्टूबर को रिलीज होगा आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेटरी-द नांबी इफेक्ट’ का ट्रेलर

फिल्म रॉकेटरी-द नांबी इफेक्ट का ट्रेलर लांच होने की जानकारी दे रहे हैं। माधवन (Madhavan) की ये फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा...

आर माधवन का ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकेटरी-द नांबी इफेक्ट का ट्रेलर लांच होने की जानकारी दे रहे हैं। माधवन (Madhavan) की ये फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। वीडियो में माधवन ने कहा, ‘दुनिया में ऐसी कई निजी कहानियां हैं, जिनके बारे में आपने सुना होगा और कइयों के बारें में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी हैं जिनके बारें में नहीं जानने का मतलब है कि आप अपने देश के बारे में बहुत कम जानते हैं।’

अभिनेता ने वीडियो में कहा है कि जब आप इस व्यक्ति की कहानी सुनेगे तो आप चुप नहीं रहेंगे। आप उनकी उपलब्धियों को देखेंगे तो मैं आपसे कह रहा हूं आप कभी चुप नहीं रहेंगे। बताते चलें कि भारतीन अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक सीनियर अधिकारी के रूप में नारायणन क्रायोजेनिक्स खंड के प्रभारी थी।

नांबी नारायण को 1994 में उन्हें जासूसी के झूठे आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई द्वारा 1996 में उनके खिलाफ आरोपों कोो खारिज कर दिया गया और सुप्रीम कोर्ट ने 1998 में उन्हें दोषों से बरी कर दिया था। आर माधवन ने जानकारी दी है कि 31 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

अंग्रेजी के टीचर थे आर. माधवन

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढाई कर चुके आर.माधवन ने कभी एक इंजिनियर के तौर पर जॉब नहीं की| हमेशा से ही वो एक्टर बनना चाहते थे| लेकिन उन्होंने अपना खर्चा चलाने के लिए अंग्रेजी सिखाने का काम किया| माधवन ने कॉलेजों में पब्लिक स्पीकिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स की क्लास दी है| ‘रहना है तेरे दिल में’ से वो सभी के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए|

वेल बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन की इस अपकमिंग फिल्म रॉकेटरी-द नांबी इफेक्टके बारें में आपका क्या कहना है हमें नीचे कमेंट्स करके जरूर बताएं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।