ये क्या! रोहित शर्मा ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो, एक्ट्रेस ने सीक्रेट मैसेज से दिया जवाब

वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) में भारतीय टीम की हार के बाद टीम के कप्तान और उपकप्तान के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा हैं। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

रोहित शर्मा ने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा को किया अनफॉलो (फोटो-इंस्टाग्राम)

वर्ल्ड कप 2019 (ICC World Cup 2019) के सेमीफाइनल में मिली हार से अभी भारतीय टीम के फैंस पूरी तरह से उभर नहीं पाएं हैं। वहीं ऐसे खबरें सामने आ रही हैं की, वर्ल्ड कप में धराशाही होने के बाद टीम में सब-कुछ पहले जैसा नहीं चल रहा है। वर्ल्ड 2019 के पूरे टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ परफॉरमेंस देने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रदर्शन को लेकर खुश नहीं हैं। हालांकि इन बातों महज अफवाह करार देते हुए ICC के CEO ने कहा है कि जिस खिलाड़ी को समस्या है वो सीधे हमसे बात कर सकते हैं। हालांकि इन पर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इन बातों पर कोई रिएक्ट नहीं किया हैं। लेकिन हाल ही में आ रही खबरों ने इन बातों पर हमारा शक यकीन में बदल दिया।

वहीं इसी अनबन के बाद रोहित शर्मा ने पहले विराट कोहली और फिर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को अपने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जबकि विराट कोहली अब भी रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजहेद को फॉलो करते हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को चौंका दिया।

सबसे पहले आप अनुष्का का ये पोस्ट देखिए…

 

अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर किये गए पोस्ट में अनुष्का ने लिखा, “एक बुद्धिमान व्यक्ति ने एक बार भी कुछ नहीं कहा। लेकिन केवल सच्चाई झूठे दिखावे के झमेले में नहीं पड़ सकती है”

आपको बता दें अनुष्का शर्मा का ये पोस्ट रोहित शर्मा के विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने के बाद आया है। खैर हम तो यहीं कहेंगे की क्या वास्तव में रोहित शर्मा कभी उन्हें फॉलो करते भी थे या ये सब अफवाहें हैं? जो भी हो, इन सभी सवालों का जवाब तो ये दोनों खिलाड़ी ही दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने सॉन्ग अनारकली डिस्को चली को एक बार फिर किया रिक्रिएट, वीडियो हुआ वायरल

यहां देखिए अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।