गोलमाल के 13 साल पूरे होने पर भावुक हुए रोहित शेट्टी, कहा- जबतक बूढ़ा नहीं होता इसकी सीरीज बनाता रहूंगा

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल (Golmaal) को रिलीज हुए 14 जुलाई को 13 साल हो गए। इस पर ये डायरेक्टर भावुक होते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीरीज की आगे आने वाली फिल्मों को लेकर भी बड़ी बात कही है।

रोहित शेट्टी के गोलमाल के रिलीज हुए 13 साल हो गए हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म गोलमाल 14 जुलाई 2006 को रिलीज हुई थी। रविवार को इस फिल्म को रिलीज हुए 13 साल हो गए और इस मौके पर रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके गोलमाल से लेकर सिम्बा (Simbba) तक के पोस्टर के जरिए अपना सफर दिखाया है। वीडियो के साथ ये डायरेक्टर भावुक होते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखते हुए कहा, ‘तकदीर उन्हें प्यार करती है जो बेखौफ होते हैं… ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत कीजिए और अपने दिल की सुनिए… गोलमाल को 13 साल हो गए हैं। एक फिल्म जिसने मेरी किस्मत बदल दी… हमेशा के लिए।’

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Movies)के इस वीडियो में फिल्म गोलमाल का ऑडियो कैसेट नजर आ रहा है। इसके बाद कैमरा पैन होता है और रोहित शेट्टी के दफ्तर का एंट्रेंस नजर आता है। इसके बाद कैमरा रोहित शेट्टी की सभी फिल्मों के पोस्टर दिखाया जाता है और रोहित शेट्टी कैमरा के सामने से होकर मुस्कुराते हुए गुजरते हैं। वहीं, आईएएनएस के साथ एक इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘मैंने जब गोलमाल शुरू किया था तब मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं था कि ये फिल्म ब्रैंड बन जाएगी। ये मेरे लिए बस एक कॉमेडी फिल्म थी। ये इतनी हिट हुई कि इसके फ्रेंचाइजी बनना पड़े और आगे भी जबतक बूढ़ा नहीं होता इसे बनाता रहूंगा।

देखिए रोहित शेट्टी का ये वीडियो…

गौरतलब हो कि 2006 में गोलमाल फिल्म के बाद इस सीरीज की सारी फिल्में गोलमाल रिटर्न (2008), गोलमाल 3 (2010) और गोलमाल अगेन (2017) में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इनकी इन फिल्मों में करीना कपूर से लेकर मिथुन चक्रवर्ती और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स जुड़ चुके हैं। बताते चलें कि इस वक्त रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी में बिजी हैं। इसमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की जोड़ी 9 साल बाद दोबारा देखने मिलेगी।

क्या सच में रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच झगड़ा हुआ था?

जब ‘सिंबा’ रणवीर सिंह पर चिल्लाईं सारा अली खान, देखिए वीडियो…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।