गोलमाल अगेन की सक्सेज़ के बाद रोहित शेट्टी बनायेंगे गोलमाल 5

गोलमाल अगेन की टीम ने किया इशारा, गोलमाल 5 के लिए हो जाइए रेडी

गोलमाल अगेन की टीम ने किया इशारा, गोलमाल 5 के लिए हो जाइए रेडी

गोलमाल अगेन से एक बार फिर सभी को हंसाने आये रोहित शेट्टी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाड़ दिए| ‘बाहबुलीः द कन्क्लूजन’ के बाद अजय देवगन की यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गयी है| गोलमाल ने पहले तीन दिन में 87.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी|

खैर फिल्म की कमाई से यह बात तो साफ़ हो गयी है लोगों को ये फिल्म पसंद आई है और रोहित शेट्टी उनके उम्मीदों पर खरे उतरे हैं| अब फिल्म के भरी सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने ‘गोलमाल अगेन’ की टीम तब्बू, कुमाल खेमू, तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे के साथ मिलकर फिल्म के पांचवें सिक्वल के बारे में भी बात की है| हाल में ही गोलमाल अगेन के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है जहाँ सभी मस्ती करते-करते फिल्म के अगले पार्ट का इशारा करते हुए नज़र आ रहे हैं|

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन और उनकी गैंग ने मिलकर गोलमाल कुल 4 फिल्में बना ली हैं| गोलमाल सिरीज़ की सभी फिल्में लोगगों को पसंद आई थी और सभी फिल्में सुपरहिट भी रही थी| इस बार फिल्म में कॉमेडी के साथ होरर का तड़का लगते हुए कॉमेडी को दुगना कर दिया गया| यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज़ हुई थी| लम्बे वीकएंड्स का भी उन्हें भरपूर फायदा मिला था|

वैसे अब ये देखना इंट्रेस्टिंग होगा कि रोहित अगली फिल्म का अनाउंसमेंट कब करते हैं?क्या आप गोलमाल सिरीज़ की अगली फिल्म देखना चाहेंगे?नीचे कमेंट्स में बताएं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।