सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, कोरोना पॉजिटिव हैं नीतू-रणबीर, अब रिद्धिमा ने बताई सच्चाई

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), करण जौहर (Karan Johar), रिद्ध‍िमा कपूर (Riddhima Kapoor) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस खबर को फेक बताते हुए रिद्ध‍िमा कपूर ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

  |     |     |     |   Updated 
सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह, कोरोना पॉजिटिव हैं नीतू-रणबीर, अब रिद्धिमा ने बताई सच्चाई
नीतू-रणबीर और रिद्ध‍िमा कपूर की फोटो (तस्वीर: मीडिया)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभ‍िषेक बच्चन (Abhishek bachchan) के कोरोना पॉजिट‍िव की खबर आने के बाद बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), करण जौहर (Karan Johar), रिद्ध‍िमा कपूर (Riddhima Kapoor) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस खबर को फेक बताते हुए रिद्ध‍िमा कपूर ने इसका स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रिद्ध‍िमा कपूर ने अपनी इस पोस्ट में फैंस को सचेत करते हुए लिखा कि ‘ये ध्यान खींचने वाली बात है?? पहले पूरी तरह से सच को जांचे और उसका ठीक से पता लगाएं, हम ठीक हैं और अच्छे हैं। इस तरह की अफवाह फेलाना बंद करें।’

एक्‍ट्रेस रेखा का बंगला किया गया सील, सिक्‍योरिटी गार्ड की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रिद्ध‍िमा कपूर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया। अमित वश‍िष्ठ नाम के ट्व‍िटर यूजर ने लिखा ‘कन्फर्म्ड रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करण जौहर भी कोविड-19 पाए गए हैं। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने रिद्ध‍िमा कपूर द्वारा होस्ट की गई बर्थडे पार्टी अटेंड की थी।’ यह ट्वीट सोशल मीड‍िया पर काफी वायरल हो रहा था। लेक‍िन रिद्ध‍िमा ने अब इस खबर को झूठा बताया है।

बता दें अनुपम खेर (Anupam Kher)की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। अनुपम खेर ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। अनुपम ने अपने ट्वीट में एक वीडियो के जरिए बताया कि उनकी माँ, भाई-भाभी और भतीजी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कल यानी शनिवार रात बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

नानावती अस्पताल ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन का हेल्थ बुलेटिन किया जारी, जानें कैसी है तबियत

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply