सैफ अली खान और तैमूर की तस्वीर, जिसने सबको कर दिया कंफ्यूज

सोशल मीडिया पर एक फोटो हमारे तैमूर के स्माइली फोटो की तरह वायरल हो रही है। अब कंफ्यूज तो होना ही था। मगर ये प्यारी फोटो सैफ अली खान के बचपन की है।

तैमूर के आगे सैफ अली खान और करीना कपूर को कौन पूछता है? जनाब जिधर जाते हैं, फैंस की लाइन लग जाती है। लेकिन अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक फोटो आई है। ये फोटो हमारे तैमूर के स्माइली फोटो की तरह ही है। कई लोगों को तो लग रहा है कि तैमूर साहब ही हैं। अब कंफ्यूज तो होना ही था। फोटो इतनी प्यारी जो है और सैफ अली खान का नाम जो जुड़ा है। मगर ये प्यारी फोटो सैफ अली खान के बचपन की है। इसके साथ तैमूर के फोटो को जोड़ देने पर कोई ज्यादा फर्क समझ में नहीं आ रहा है। तस्वीर सामने आती ही इस पर चर्चा शुरू हो गई है।

आज एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सैफ अली खान परफेक्ट दिख रहे हैं। लंबे-लंबे बाल इनके मासूम चेहरे पर मस्त लग रहा है। इससे इनकी क्यूटनेस और बढ़ जा रही है। फोटो में सैफ अली खान कुर्सी की सीट पर खड़े हैं। इसी बीच वह किसी चीज को देखकर हंस रहे हैं तभी इनकी मुस्कान को कैमरे में कैद कर लिया गया है। एक तरफ जहां इनके बेटे तैमूर की चर्चा जोरो पर है तो वहीं इनकी फोटो ने चर्चा को और तेज कर दिया है। इस तस्वीर को देखकर आज करीना कपूर कुछ ज्याद ही खुश हो गई होंगी। वैसे सैफ की ये तस्वीर आपको भी बेहद पसंद आई होगी।

शादी की सालगिरह पर तैमूर
अभी हाल ही में करीना और सैफ ने शादी छठी सालगिरह मनाई। इस मौके पर करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर ने एक फोटो शेयर किया था। इसके साथ ही वह एक फैमिली फोटो भी शेयर की हैं। इस फोटो में रणधीर कपूर, बबीता शिवदासनी, करिश्मा कपूर और करीना व सैफ थे। इस फोटो गिफ्ट को पाकर करीना और सैफ खुश हो गए थे। उस वक्त भी फोटो से ज्यादा चर्चा तो तैमूर के इमेज की हुई थी जो कि करीना कपूर ने शेयर किया था। उसमें तैमूर एक मूर्ति पर बैठे नजर आए थे। फिलहाल सैफ अली खान अपनी फिल्म बाजार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उन्होंने बिजनेसमैन का किरदार अदा किया है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.