सलमान खान और प्रीति ज़िंटा ने उड़ाया सनी देओल का मज़ाक, कहीं बुरा ना मान जाएँ ज़नाब

Salman Khan और Preity Zinta ने मिलकर Sunny Deol के बारे में कह दी एक बड़ी बात

Salman Khan और Preity Zinta को हाल में ही Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar के दौरान एक साथ देखा गया जहाँ दोनों ने मिलकर Sunny Deol के बारे में कह दी एक बड़ी बात

सलमान खान के शो बिग बॉस में कई सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आते हैं ऐसे ही हाल में उनके शो पर कई फिल्मों में उनकी को स्टार रह चुकी प्रीति ज़िंटा नज़र आयीं| प्रति ज़िंटा और सलमान खान को शो पर देखना बहुत ही मज़ेदार था| दोनों के बीच की केमेस्ट्री देखने ही लायक थी| प्रीति ज़िंटा और सलमान खान बहुत ही मस्ती करते हुए नज़र आ रहे थे| यही नहीं बल्कि उन्होंने गानों के मुख्य डांस स्टेप का अंदाज़ा लगाने का गेम भी खेला| इस दौरान दोनों की बहुत ही मज़ेदार बातों ने ऑडिएंस का दिल जीत लिया| हालाँकि उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो शायद सनी देओल को अच्छा ना लगे| जी हाँ! दरअसल प्रीति ज़िंटा ने सलमान खान को यारा ओ यारा गाने का हुक स्टेप करके दिखाया और गाने के बोल सलमान खान ने तुरंत बता दिए|

इसके बाद प्रीति ज़िंटा ने एक मज़ेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि, ,मैं स्वीटज़रलैंड गयी हुई थी वहां जिस पहाड़ पर सनी ने ये डांस किया था वो फ्लैट हो गया है अब| इसके बाद प्रीति की बात को लपक कर आगे बढ़ाते हुए सलमान खान ने कहा अब उस ज़मीन से तेल भी निकलता है| अब दोनों ने ये बात तो मज़ाक में कही है लेकिन कहीं ना कहीं ये सनी देओल के डांस पर निशाना साधा गया है| अब ऐसे में कहीं दोनों की ये बात सनी देओल को बुरी ना लग जाए|

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीटी जिंटा ने साल 2000 के शुरुआत में कई बेहतरीन फिल्मों में नज़र आयीं, शाहरुख़ हो या सलमान प्रीटी जिंटा की जोड़ी सभी के साथ चली थी| हालाँकि उनका करियर कुछ ख़ास नहीं चला और वो बॉलीवुड से गायब हो गयी| अब सालों बाद प्रीटी जिंटा जल्द ही बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही है|

जी हां! बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीटी जिंटा जल्द ही सपना दुबे बन आपका एंटरटेनमेंट करने के लिए बड़े परदे पर लौट रही हैं| प्रीटी जिंटा सनी देओल संग एक्शन कॉमेडी फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नज़र आने वाली है| हाल में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म का फर्स्ट पोस्टर लुक शेयर किया| इस पोस्टर में प्रीटी सपना दुबे नाम की लड़की के किरदार में नज़र आ रहीं हैं| उनका लुक बहुत ही देसी है| उन्होंने लाल साड़ी पहनी हुई है और गन पकड़ी हुई हैं| पोस्टर की टैगलाइन में उनके किरदार के बारे में लिखा गया है, “भैयाजी की धर्म पत्नी और गरम पत्नी, बात कम और गोली ज्यादा चलती है|”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।