सलमान खान ने ली प्रियंका चोपड़ा की चुटकी तो बोली ‘यूपी बरेली की पली बढ़ी हूं जनाब…’

ट्विटर पर सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की मजेदार बात

ट्विटर पर सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की मजेदार बात

जल्द ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं| ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म होगी| अब भारत परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं। मैंने अपने पिछले कोलाब्रेशन में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है। मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो बड़ी देर से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!”

हाल में ही सलमान खान ने ट्वीट कर प्रियंका चोपड़ा की चुटकी लेते हुए कुछ ऐसा ट्वीट किया-

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने भी उनका जवाब बखूबी दिया और ट्वीट किया-

वैसे दोनों के बीच की केमेस्ट्री देखने ही लायक है क्यों?

निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा,”भारत बॉलीवुड में प्रियंका के लिए घर वापसी की तरह है। हॉलीवुड फ़िल्म और ब्लॉकबस्टर ग्लोबल टीवी शो में एक कलाकार के रूप में खुद को साबित करने के बाद “भारत” के साथ प्रियंका एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी कर रही है। “भारत” 70 वर्षों से फैले हुए और दुनिया के विभिन्न देशों में स्थापित होने के बावजूद भारत और इसकी संस्कृति में निहित है। प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी भारतीय कलाकार हैं और वह फिल्म के लिए एकदम परफ़ेक्ट है। प्रियंका की बेहतरीन एक्टिंग और उनकी अविश्वसनीय अंतरराष्ट्रीय अपील, फ़िल्म को ओर बड़ा बनाने में मददगार साबित होगा।”

प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए अली अब्बास जफर और निर्माता अतुल अग्निहोत्री खास तौर पर न्यूयॉर्क गए थे और वहाँ उन्हें फिल्म का विवरण दिया था। प्रियंका को अली की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई और उन्होंने तुरंत फ़िल्म के लिए हामी भर दी। सलमान और प्रियंका लगभग 10 वर्षों के बाद एक फ़िल्म में नज़र आने वाले है जिसने इस फ़िल्म को ओर भी ज़्यादा स्पेशल बना दिया है।

प्रियंका के साथ पहली बार सहयोग कर रहे अतुल अग्निहोत्री ने कहा,”भारत परिवार में प्रियंका का स्वागत करने के लिए हम सभी बहुत खुश हैं। हम इस भूमिका के लिए प्रियंका से बेहतर किसी ओर की उम्मीद नहीं कर सकते थे।”

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।