सलमान खान का ये स्टंट कर देगा हैरान, बैकफ्लिप के साथ पूल में लगाई छलांग, देखिए ये वायरल वीडियो

सलमान खान के लेटेस्ट वीडियो में वह एक बैक फ्लिप करते हुए पूल में जंप कर रहे हैं। वह कुछ सेकंड के पूल अंदर रहते हैं फिर ऊपर निकल आते हैं। सलमान खान के इस बैकफ्लिप वीडियो में उनकी फिल्म सुल्तान का सॉन्ग जग घुमेया बज रहा है।

सलमान खान (फोटोः विरल/मानव)

बॉलीवुड में सलमान खान और फिटनेस दोनों एक समान है। सलमान खान (Salman Khan Fitness) को हमेशा अपने हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी आते हैं। सलमान खान इन दिनों अपने वर्कआउट और जिमास्टिक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ शेयर कर रहे हैं।

सलमान खान (Salman Khan Stunt Video)के लेटेस्ट वीडियो में वह एक बैक फ्लिप करते हुए पूल में जंप कर रहे हैं। सलमान खान ने इस वीडियो में ब्लू शॉर्ट्स के साथ इसकी मैचिंग की ब्लू शर्ट पहना हुई है और वह एक आर्टिफिशियल टीले पर चढ़ते हैं और वहां से बैक फ्लिप मारे हुए पूल में जंप करते हैं। उनका ये बैक फ्लिप डाइव काफी बेहतरीन हुआ है। वह कुछ सेकंड के पूल अंदर रहते हैं फिर ऊपर निकल आते हैं।

यहां देखिए सलमान खान को बैक फ्लिप मारते हुए-

सलमान खान (Salman Khan Back flip Video) के इस बैकफ्लिप वीडियो में उनकी फिल्म सुल्तान का सॉन्ग जग घुमेया बज रहा है। ये सॉन्ग उनकी आवाज वाला है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ दो और लोग भी हैं। जो फ्लिप मारने तक सलमान खान के पीछे-पीछे चलते हैं और जैसे सलमान खान डाइव मारते हैं, उनके चेहरे पर हंसी दिख रही है।

सोहेल खान के बेटे योहान का स्टंट

सलमान खान इससे पहले अपने भतीजे का स्टंट करने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस वीडियो में सोहेल खान का बेटा योहान बीन बैग पर बैठा है और उस बैग पर अचानक से सोहेल खान कूद जाते हैं। जिसके बाद योहान हवा में उछल जाता है और उसके आगे खड़े सलमान उसे पकड़ने के लिए जी जान लगा देते हैं। इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

दिशा पटानी की पांच फिल्में जो साबित करती हैं कि वे हॉट ही नहीं बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं!

यहां देखिए, पापा सोहेल खान ने योहान को हवा में उछाला, तो भाईजान ने लपककर किया कैच…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।