लॉकडाउन में सलमान खान बने किसान, खेत में ट्रैक्टर चलाते आए नजर, देखें वीडियो

सेलेब्स भी आम आदमी की तरह ही घरों में ठहरे हुए हैं। इस दौरान वह नए कामों पर हाथ आजमा रहे हैं। सलमान ख़ान (Salman Khan) भी इन सेलेब्स में हैं, जो इस समय खेत, किसान और किसानी में लगे हुए हैं। 

सलमान खान की फोटो (तस्वीर: इंस्टाग्राम)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री अब भी बंद है। बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। वहीं ये सेलेब्स भी आम आदमी की तरह ही घरों में ठहरे हुए हैं। इस दौरान वह नए कामों पर हाथ आजमा रहे हैं। सलमान ख़ान (Salman Khan) भी इन सेलेब्स में हैं, जो इस समय खेत, किसान और किसानी में लगे हुए हैं।

सलमान खान लॉकडाउन के चलते इस समय अपने फॉर्म हाउस पर रुके हुए हैं। अब वह वहां खेती कर रहे हैं। बारिश के मौसम में धान की खेती करने की पूरी तैयारी है। खेत को बोने लायक बनाने के लिए उन्होंने टैक्टर भी चलाया है। इसका वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 20 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।

हुमा कुरैशी ने लॉकडाउन में बहाया जमकर पसीना, मसल्स दिखाते हुए शेयर किया वीडियो, देखें Video

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खेत को जोत रहे हैं। धान को बोने से पहले खेत में पानी भरा जाता है और फिर उसे जोता जाता है। वीडियो में जब ट्रैक्टर के फावड़े पर वज़न की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में सलमान ख़ान खुद पीछे इस पर खड़े हो गए।

वहीं सलमान खान ने इससे कुछ दिन पहले भी अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। इसमें वह मिट्टी से सने हुए नज़र आ रहे थे। सलमान ने कैप्शन में लिथा था- किसानों के सम्मान में।

कंगना ने अवार्ड को लेकर साधा आलिया भट्ट पर निशाना, आलिया ने दिया कुछ इस अंदाज में जवाब!

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.