Confirmed – सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा करेंगी भारत में रोमांस

सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी यह रोल

ट्विटर पर सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की मजेदार बात

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से हॉलीवुड स्टार बन चुकी है। जबकि प्रियंका के फैंस को काफी समय से उनकी किसी बॉलीवुड फिल्म का इंतजार था। अमेरिका में टीवी शो ‘क्वांटिको’ के तीन सीजन और तीन फिल्मों में काम करने के कारण बॉलीवुड से दूर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने दो साल बाद एक हिंदी फिल्म साइन कर ली है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। प्रियंका दस साल बाद एक बार फिर से सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं।

कुछ द‍िन पहले खबर थी क‍ि इस फ‍िल्‍म में सलमान के साथ फ‍िर से कटरीना नज़र आ सकती हैं। कटरीना अली अब्‍बास जफर के न‍िर्देशन में बनी फ‍िल्‍म टाइगर ज‍िंदा है में सलमान खान के साथ थीं। लेक‍िन अब एक और खबर है ज‍िसने बॉलीवुड की बाकी अभ‍िनेत्र‍ियों को टेंशन में डाल द‍िया है। पर्दे पर सलमान खान और प्र‍ियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आएगी, अब ये बात कंफर्म हो गई है।

सलमान खान ने कुछ वक्त पहले ही अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग पूरी की है और इस फिल्म का उनके फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद अब सलमान ने अपनी अगली फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने इस फिल्म में काम करने की हामी भर दी है। हालांकि, उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। वही प्रियंका ने काफी ज्यादा फीस की डिमांड की है। बता दें कि प्रियंका और सलमान फिल्म मुझसे शादी करोगी (2004) और गॉड तुस्सी ग्रेट हो (2008) में साथ काम कर चुके हैं।

वीडियो को देखकर और सलमान खान के लुक को देखकर लग रहा है कि ये वीडियो सलमान की फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के आसपास का ही है | इस वीडियो को शेयर करते हुए खुद अली ने इस बात को कन्फर्म किया है कि ये सुल्तान की शूटिंग के वक्त की वीडियो है | अली ने लिखा, ”लुक भाई सलमान खान, मुझे क्या मिला सुल्तान की ट्रेनिंग की वीडियो से, बैक फ्लिप वो भी सुबह के 2 बजे |

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.