सलमान खान के 53वें बर्थडे का जश्न होगा शानदार , इस तरह से हो रही हैं जोर-शोर से तैयारियां

बॉलीवुड के दंबग खान का इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते भी सलमान खान ने अपने 53 जन्मदिन को खास बनाने के लिए सारी तैयारिया कर ली है। सलमान खान का ये जन्मदिन बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा।

  |     |     |     |   Updated 
सलमान खान के 53वें बर्थडे का जश्न होगा शानदार , इस तरह से हो रही हैं जोर-शोर से तैयारियां

बॉलीवुड के दंबग खान का इन दिनों अपनी फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के चलते भी सलमान खान ने अपने 53 जन्मदिन को खास बनाने के लिए सारी तैयारिया कर ली है। सलमान खान का ये जन्मदिन बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। इसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल होगी।

डीएन के रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी देने वाले हैं। इसमें करीबी दोस्तों और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल होगी। इसके साथ ही उनके घर वाले भी मौजूद होगे। सलमान की ये पार्टी उनके फार्म हाउस पर मनाई जाएगी। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है सलमान खान अपने परिवार वालों के साथ 24 दिसंबर को पनवेल स्थित फार्म हाउस पहुंच जाएगे।

बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी हालही में सलमान खान स्टार स्क्रीन अवार्ड में नजर आए थे। वहीं सलमान खान की ‘भारत’ की बात करें तो फिल्म में दिशा पटानी (Disha Patani), सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff), तब्बू (Tabu), नोरा फतेही (Nora Fatehi) और आसिफ शेख (Asif Sheikh) मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म अगले साल 5 जून को रिलीज हो सकती है।

अली अब्बास जफर फिल्म के डायरेक्टर हैं और सलमान खान (Salman Khan) के जीजा अतुल अग्निहोत्री (Atul Agnihotri) फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म की अधिकांश शूटिंग पंजाब, दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में हुई है। बताते चलें कि इस फिल्म को 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का एक रूपांतर बताया जा रहा है।

जिसमे एक आम आदमी के लाइफ के माध्यम से 1950 से वर्तमान समय तक आधुनिक कोरियाई इतिहास को दिखाया जाएगा। इसके अलावा इसमें सर्कस सेगमेंट भी दिखाया जाएगा जो अली के बचपन के आइडल राज कपूर की 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को समर्पित है। इस फिल्म के लिए सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

देखिए सलमान खान का ये वीडियो…

देखिए सलमान खान की अन्य तस्वीरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply