सलमान खान अपना जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस में नहीं बल्कि यहां मनाने वाले हैं, पढ़े पूरी रिपोर्ट 

शाहरुख खान(Shah Rukh Khan), डेविड धवन (David Dhawan), वरुण धवन (Varun Dhawan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), कबीर खान (Kabir Khan), प्रभुदेवा (Prabhu Deva), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar), और भी सेलिब्रिटीज सलमान के जन्मदिन पर शामिल होंगे।

सलमान खान की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

सलमान खान (Salman Khan) अपना 54 जन्मदिन इस शुक्रवार (December 27) को मनाने वाले हैं। हर साल कि तरह इस साल भी सलमान भाई के फैंस सलमान से गैलेक्सी के बाहर मिलने के लिए बेक़रार हैं। हर साल सलमान अपने फैंस से मिलकर पनवेल के फार्म में अपना जन्मदिन मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन इस साल सलमान खान अपना जन्मदिन सोहैल खान के घर पर मनाने वाले हैं।

आपको बता दें कि सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा प्रेग्नेंट हैं और सलमान चाहते है कि वह उनके साथ ही जन्मदिन मनाए। मिड-डे के रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान, राधे की शूटिंग में व्यस्त है, यह फिल्म ईद पर 2020 को रिलीज़ होगी। वहीँ अर्पिता का डिलीवरी का डेट 27 दिसंबर हैं इसलिए वह चाहती हैं कि वह अपने परिवार के साथ सलमान का जन्मदिन मनाए।

गेस्ट के बारे में तो, शाहरुख खान(Shah Rukh Khan), डेविड धवन (David Dhawan), वरुण धवन (Varun Dhawan), कटरीना कैफ (Katrina Kaif), कबीर खान (Kabir Khan), प्रभुदेवा (Prabhu Deva), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha), सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar), और भी सेलिब्रिटीज सलमान के जन्मदिन पर शामिल होंगे।

सलमान के बारे में बात करे तो, दबंग 3 रिलीज़ हो चुकी हैं और बस 100 करोड़ पार कनेवाली हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, और सुदीप मुख्य किरदार में नज़र आये थे।

सोहैल खान की बर्थडे पार्टी में सलमान खान का दबंग 3 जलवा, देखें वीडियो