जब यूलिया वंतूर ने गाया बर्थडे सॉन्ग तो मुस्कुराते हुए केक काटते दिखे सलमान खान, देखिए VIDEO

बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका दंबग अंदाज उसी तरह का है जैसे पहले था। सलमान खान (Salman Khan) के इस खास मौके पर उनके दोस्त और बॉलीवुड के सितारों के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) भी मौजूद रही।

बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) का आज जन्मदिन है। सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका दंबग अंदाज उसी तरह का है जैसे पहले था। सलमान खान (Salman Khan) के इस खास मौके पर उनके दोस्त और बॉलीवुड के सितारों के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Lulia Vantur) भी मौजूद रही। सलमान खान के जन्मदिन का जश्न मुंबई में उनके पनवेल के फार्महाउस में मनाया गया था।

सलमान खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान अपने भांजे अहली के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर उनके लिए बर्थ डे सॉन्ग गा रही है। उस दौरान उनके साथ बाकी सभी लोगों भी मौजूद नजर आते हैं। सलमान खान जब केक काट रहे होते है तो उनकी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा भी वहां मौजूद होती है। वीडियो में दिखाया गया है कि अपने इस खास मौके पर सलमान खान ने ब्लैक कलर की टी शर्ट पहनी हुई है। सलमान के साथ में उनके बॉडीगार्ड शेरा भी दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान के बर्थ डे सेलिब्रेशन को रितेश सिधवानी, मौनी रॉय और कैटरीना कैफ भी चार चांद लगाने के लिए पहुंचे थे।

यहां देखिए सलमान खान का केक काटते हुए वीडियो…

वहीं, सलमान खान का बर्थडे केक भी उनकी की तरह काफी स्पेशल  था जो कि 4 स्टोरी केक था जिसमें सलमान खान की तस्वीरें लगी हुई थी। इसके साथ ही एक्टर सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करें तो भारत उनकी आने वाली फिल्म है। सलमान खान की इस फिल्म को अली अब्बास जफर द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस मूवी में सलमान के साथ-साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ,  कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान बिग बॉस-12 होस्ट कर रहे हैं। जिसका ग्रैंड फिनाले 30 दिसंबर को होने जा रहा है। सलमान खान एक ऐसे स्टार है जो आसानी से 100 करोड़ में एंट्री कर सकते हैं।

यहां देखिए सलमान खान से जुड़ा हुआ वीडियो…

देखिए सलमान खान की कुछ शानदार तस्वीरें…

सलमान का है अपना अलग अंदाज….

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।