सलमान खान के फैंस के लिए दुबई से आई बुरी खबर, इस वजह से दबंग: द टूर-रिलोडेड हुआ कैंसिल

आज शाम यानि 15 मार्च 2019 को ये इवेंट होने वाला था। इस शो में सलमान खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीस, गुरू रंधावा जैसे सेलिब्रिटी परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे कैंसिल करना पड़ा।

दबंग- द टूर:रिलोडेड(फोटो:इंस्टाग्राम)

आज शाम यानि 15 मार्च 2019 को ये इवेंट होने वाला था। इस शो में सलमान खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीस, गुरू रंधावा जैसे सेलिब्रिटी परफॉर्म करने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे कैंसिल करना पड़ा। इस बात की खबर इसके ऑर्गनाइजर ने दी।

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की न सिर्फ फिल्में, बल्कि उनके शोज और इवेंट को लेकर भी फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। इसलिए तो उनके किसी भी इवेंट को लेकर महीनों पहले उनके फैंस तैयारियां करने लगते हैं। लेकिन अगर ऐसे में अचानक उनके चाहने वालों को पता चले कि सलमान का शो कैंसिल हो गया है, तो यकीनन उन्हें काफी दुख होगा। ऐसी ही एक खबर आई है सलमान के ‘दबंग:द टूर-रिलोडेड 2019’ को लेकर।

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज शाम यानि 15 मार्च 2019 को सलमान खान दुबई में ‘दबंग:द टूर-रिलोडेड 2019’ प्रोग्राम होने वाला था। लेकिन ऐन वक्त पर इसे कैंसिल करना पड़ा। इसके पीछे वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी इस शो के ऑर्गनाइजर ने दी।

क्या कहा ऑर्गनाइजर ने इस इवेंट को लेकर
इस बारे में बात करते हुए शो के ऑर्गनाइजर ने बताया, ‘सलमान खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीस, प्रभुदेवा, आयुष शर्मा, गुरू रंधावा और मनीष पॉल से सजे इवेंट ”दबंग:द टूर-रिलोडेड 2019′ को खराब मौसम की वजह से कैंसिल करना पड़ा। जिन्होंने इसका टिकट लिया थाा वो प्लेटिनम लिस्ट या ऑर्बिट इवेंट एंड प्रमोशन ऑफिस में रिफंड के लिए कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप आर्बिट इवेंट को 04 2958339 कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।’

इवेंट मैनेजमेंट कलसल्टेंट ने इन लोगों का किया शुक्रिया
प्रगणा वाया जो ऑर्बिट इवेंट एंड प्रमोशन जो इवेंट मैनेजमेंट कलसल्टेंट हैं, उन्होंने इस प्रोगाम के लिए दुबई सरकार के साथ-साथ दुबई टूरिज्म, दुबई पुलिस, दुबई फिल्म फेस्टिवल सिटी मॉल जहां ये शो होने वाला था, सभी स्पॉनसर्स, क्लाइंट्स जिन्होंने टिकट खरीदें और सभी स्टार्स का शुक्रिया अदा किया।

जानिए क्या है ‘दबंग:द टूर-रिलोडेड ‘
ये एक ऐसा इवेंट है जो हर साल होता है। इसकी स्क्रिप्टिंग, मैनेजमेंट और डायरेक्शन सोहेल खान एंटरटेंनमेंट और जेए इवेंट करता है। इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीस, प्रभुदेवा जैसे स्टार्स परफॉम करते हैं।

वीडियो में देखिए कैसे ‘दबंग- द टूर:रिलोडेड’ पर सलमान खान के फैंस ने कैटरीना कैफ की बेइज्जती कर दी जिससे हंगामा मच गया….

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।