सलमान खान ने मुंबई पुलिस को दान किए एक लाख हैंड सेनिटाइजर, CM उद्धव ठाकरे ने दी प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार, सोनू सूद, अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर अन्य सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं सलमान खान ने (Salman Khan) ने इस बार मुंबई पुलिस की मदद की।

सीएम उद्धव ठाकरे और सलमान खान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कोरोना संकट ने देश को हिलाकर रख दिया है। इस समय देश में लॉकडाउन (Lockdown 4.0) का चौथा चरण चल रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स लगातार लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अक्षय कुमार, सोनू सूद, अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर अन्य सितारे मदद के लिए आगे आ रहे हैं। वहीं सलमान खान ने (Salman Khan) ने इस बार मुंबई पुलिस की मदद की।

सलमान खान ने मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सेनिटाइजर दान किये हैं। इससे पहले भी सलमान ने दिहाड़ी मजदूरों को खाने-पीने की व्यवस्था की थी। वहीं एक्टर की इस कार्य की प्रशंसा करते है मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने ट्वीट भी किया है।

Lockdown 5: कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन जारी, जानें देश में 1 जून क्या क्या बदल जाएगा

बता दें सलमान खान अक्सर लोगों की मदद को तैयार रहते हैं। ऐसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी सलमान हजारों लोगों को खाना मुहैया करा चुके हैं और अब करा भी रहे हैं। लॉकडाउन के चलते उनका फूड ट्रक ‘बींग हंग्री’ लगातार मुबंई में जरूरतमंदों को राशन बांट रहा है। वहीं, ईद के दौरान एक्टर ने खुद हजारों लोगों को खाना भेज। ईद के मौके पर सलमान खान का ‘भाई-भाई (Bhai Bhai Song)’ सॉन्ग भी रिलीज हुआ। जिसके जरिए सलमान खान ने फैंस को इस साल की ईद का तोहफा दिया था। सलमान के इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

तनुश्री दत्ता ने Corona और टिड्डियों पर दिया रिएक्शन, कहा- क्या अब प्रलय देखना बाकि रह गया है?

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहाँ देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.