Coronavirus Lockdown: कोरोना संकट में आगे आए सलमान खान, 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की कर रहे मदद

देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते मजदूर वर्ग को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद को बहुत से लोग आगे आ रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आए हैं।

सलमान खान की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Coronavirus Lockdown: कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं भारत में भी कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या अब 1000 पार कर गई है। देश में अब कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1139 हो गई है। वहीं कोरोना वायरस (Coronavirus) से अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसी संकट की घड़ी में देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। जिसके चलते मजदूर वर्ग को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद को बहुत से लोग आगे आ रहे हैं। वहीं अब बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आए हैं।

कोरोनावायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन के बीच सलमान खान 25000 दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। सलमान खान अक्सर लोगों की मदद को आगे आते हैं। उनका एनजीओ जरूरत मंदों की सहायता को हमेशा तैयार रहता है। एक बार इस संकट की के समय में सलमान खान मजदूर वर्ग की मदद को आगे आए हैं।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से मदद की अपील की है। इसके लिए पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है “PM-CARES फंड सूक्ष्म दान को भी स्वीकार करता है। यह आपदा प्रबंधन क्षमताओं को मजबूत करेगा और नागरिकों की सुरक्षा पर अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा। आइए हम अपनी भावी पीढ़ियों के लिए भारत को स्वस्थ और अधिक समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें।”

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने 25 करोड़ तो ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास ने 4 करोड़ की सहायता राशि दान की है। अभिनेता पवन कल्याण  2 करोड़ रुपए और उनके भतीजे रामचरण ने 70 लाख रुपए की राशि दान की है। वहीं तेलुगू सुपर स्टार पिता चिरंजीवी 1 करोड़ और युवा सुपर स्टार महेश बाबू 1 करोड़ रुपये राहत कोष में दान किये हैं और रजनीकांत ने दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए 50 लाख रुपए दान किए हैं। इसी के साथ ही कपिल मिश्रा ने 50 लाख, शिल्पा शेट्टी और उनके पति ने 21 लाख रुपए की राशि पीएम राहत कोष में दान की है

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.