सलमान खान की हत्या की साजिश रचने वाला युवक गिरफ्तार, पूछताछ में किए कई खुलासे

सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस ने राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सलमान खान की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान (Salman Khan) की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद पुलिस ने राहुल उर्फ सांगा उर्फ बाबा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सांगा ने इस साल जनवरी में सलमान खान की रेकी की थी। इतना ही नहीं यह भी बताया जा रहा है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। इसके साथ ही उस पर और भी कई गंभीर आरोप है।

राहुल उर्फ सांगा को लेकर पुलिस ने बताया कि सांगा कई हत्याओं की चार घटनाओं को अंजाम भी दे चुका है। क्राइम ब्रांच ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि उनका सलमान खान को मारने का भी प्लान था। इसके लिए उसने अभिनेता के घर की सारी रेकी कर ली थी। सलमान कब घर से बाहर निकलते हैं। कहां जाते हैं। क्या करते हैं। साथ में कौन रहता है। ये सभी जानकारी जुटा ली थी।

सांगा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि जब वह मुंबई से लौटकर आया तो उसके बाद लॉकडाउन लग गया। जिसके चलते यह प्लान पूरा नहीं हो सका। वहीं पुलिस की टीम इस मामले में और भी जानकारी पता कर रही है। सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 2020 की तैयारी में हैं। कोरोना संकट के बीच इस बार सलमान ने बिग बॉस की शूटिंग अपने फ़ार्म हाउस में ही की। हाल ही में इसका प्रोमो वीडियो सामने आया है।

इलाज़ के लिए कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे संजय दत्त, मान्यता दत्त ने दी जानकारी, देखें तस्वीरें

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.