50 करोड़ की फिल्में, 30 करोड़ का घर, लग्जरी गाड़ियां, जानिए कितना है सलमान खान का NET WORTH

सलमान खान (Salman Khan) की NET WORTH 2018 क्या है? यहां जानें उनके House, Cars Collection, Film Fees समेत FULL DETAIL

सलमान खान (Salman Khan) की NET WORTH 2018 क्या है? यहां जानें उनके House, Cars Collection, Film Fees समेत FULL DETAIL

फ़ोर्ब्स की लिस्ट में सलमान खान का नाम सबसे अमीर बॉलीवुड सितारों में आया है| बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जो 1988 से काम कर रहे हैं। सलमान खान ना सिर्फ बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं बल्कि वो फ़िल्मी सितारों में सबसे अमीर भी हैं| आइये इस वीडियो में हम आपको बताते हैं सलमान खान के नेट वर्थ के बारे में| जहाँ हम आपको बताएंगे उनके कार, घर और उनकी सलाना कमाई के बारे में|

सलमान खान की इनकम पिछले साल 1 अक्टूबर से लेकर सितंबर 2018 तक 253.25 करोड़ की थी| इनकम फिल्मों द्वारा और टीवी अपीरियंस और ब्रांड एंडोर्समेन्ट की वजह से है| सलमान खान का नेट वर्थ फिलहाल बढ़कर 1,000 करोड़ का हो गया है| सलमान खान की ये कमाई उनके हार्ड वर्क और डेडिकेशन की वजह से है| इसके अलावा उनकी तमाम फिल्मों का सफल होना भी इसमें से एक है|

अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार, सलमान खान की कुल संपत्ति 37 मिलियन अमेरिकी डॉलर है जो भारतीय रुपये में 253.25 करोड़ की है। वह दुनिया की 71 वें सबसे अमीर सेलिब्रिटी हैं। सलमान खान ने 1988 से लेकर अबतक 85 से अधिक फिल्मों में एक्टिंग की है| भले ही उनसे जुड़े कई विवाद हों लेकिन लोगों को वो बहुत ही पसंद हैं|

वह शाहरुख खान के बाद भारत के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं। सलमान खान नेट वर्थ के अलावा, आमतौर पर वो एक फिल्म के लिए भारतीय रुपये में 50 करोड़ से 60 करोड़ रुपये लेते हैं|

सलमान की सालाना आय वास्तव में उनकी एक साल में की जाने वाली फिल्मों की संख्या पर निर्भर करती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से, सलमान खान एक साल में केवल 2 या 3 फिल्में ही निभाते हैं। इसलिए, इस हिसाब से देखा जाए तो सलमान खान की वार्षिक आय फिल्मों से 120 करोड़ से 180 करोड़ के बीच है।

 

सलमान खान नेट वर्थ के अलावा उनके पास कारों का एक बड़ा कलेक्शन है| आइये आपको बताते हैं सलमान खान के पास कौनसी कारें हैं|

सलमान खान के पास मर्सिडीज-बेंज जीएल-क्लास, रेंज रोवर, लेक्सस एलएक्स 470, बीएमडब्ल्यू एक्स 6, मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, ऑडी RS7, टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कार्स का कलेक्शन है|

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में 40 से अधिक साल बिताए हैं। सलमान अपने माता-पिता सलीम खान के साथ रहते हैं। वह गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में रहते हैं। यह बिल्डिंग बांद्रा वेस्ट, मुंबई के बांद्राजी जीजीभाई रोड पर बैंडस्टैंड की शुरुआत में ही स्थित है।

सलमान खान 16 करोड़ की कीमत के अमीर घर के मालिक होने के अलावा लाखों लोगों के दिलों पर राज करने के लिए भी जाने जाते हैं। हालांकि उनके पास मुंबई में कई फ़्लैट और पनवेल में फार्महाउस है| अन्य स्थानों पर उनकी कई संपत्तियां हैं, जिसकी कीमत बहुत ही ज्यादा है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।