सलमान खान को शादी करनी पड़ रही है महंगी? क्या यही है सिंगल होने की वजह

सलमान खान ने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो रही है|

सलमान खान ने बताया कि उनकी शादी क्यों नहीं हो रही है|

सलमान खान की शादी को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता बनी हुई है| फैन्स में भी ये जानने की काफी एक्साइटमेंट बनी रहती हैं। सभी के मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर सलमान खान कब शादी करेंगे| हालाँकि कई बार सलमान खान इस सवाल का जवाब देने से मुकर जाते हैं| हालाँकि अबकी बार उन्होंने इस सवाल का जवाब दे दिया है| हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर ऐसी बात कही जो पढ़कर आपको हंसी आ जायेगी|

सलमान ने अपने इंटरव्यू में कहा, ‘आज कल शादियां बहुत महंगी हो गई हैं। शादी करने में लाखों करोड़ों खर्च हो जाते हैं और मैं इतनी मेहंगी शादी का खर्चा नहीं उठा सकता, इसलिए मैंने सिंगल रहने का फैसला लिया।’

यही नहीं बल्कि सलमान खान ने अपने माता-पिता की शादी के बारे में भी बात की| उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता की शादी मात्र 180 रूपए में हुई थी। मेरे पेरेंट्स ने हम 5 भाई-बहनों को कम आमदनी में अच्छे से पाला पोसा है।’

फिलहाल सलमान खान का नाम उलिया वन्तुर के साथ जोड़ा जाता है| हालाँकि सलमान ने अपना रिलेशनशिप पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया है| जल्द ही सलमान खान ‘रेस 3 में’ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, बॉबी देओल, अनिल कपूर और डेजी शाह जैसे सितारे शामिल हैं।

इसके अलावा सलमान खान भारत नाम की फिल्म में भी नज़र आने वाले हैं| सलमान खान को हाल में ही सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म वेलकम टू न्यूयॉर्क में एक छोटे से किरदार में नज़र आये| ऐसा कहा जा रहा था कि इस गाने को सबसे पहले अरिजीत सिंह ने गाया था लेकिन सलमान खान अरिजीत के गाने पर परफॉर्म नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने राहत फ़तेह अली खान से ये गाना गवा लिया|

आपको बता दें अरिजीत सिंह फेसबुक पर सलमान खान से गुहार लगा चुके हैं कि वो उनका गाना किसी और से ना गवायें|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।