Salman Khan Birthday: एक्टिंग से पहले सलमान खान ने की थी स्क्रिप्ट राइटिंग, जानें ऐसे ही 20 Unkown Facts

बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग स्टार (Dabangg Star) की जब भी हम बात करते हैं तो हमारे दिमाग में केवल एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का नाम ही आता हैं। ओ ओ जाने जाना गाने से लड़कियों के सपनों में आने वाले सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर (27 December)  को जन्मदिन (Birthday) है।

बॉलीवुड (Bollywood) के दबंग स्टार (Dabangg Star) की जब भी हम बात करते हैं तो हमारे दिमाग में केवल एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का नाम ही आता हैं। ओ ओ जाने जाना गाने से लड़कियों के सपनों में आने वाले सलमान खान का आज यानी 27 दिसंबर (27 December)  को जन्मदिन (Birthday) है। सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका दंबग वाला जलवा अभी भी उनके नैनों से लोगों के दिलों पर चल ही जाता है। अपनी मां सुशीला चरक के सबसे ज्यादा करीब रहने वाले एक्टर सलमान खान नाम फिल्मों के साथ-साथ सोशल वर्क के लिए भी काफी फेमस है।

सलमान खान अपने घर में सबसे बड़े भाई है उसके बाद आते हैं अरबाज और सोहेल खान। ऐसी कोई ही सलमान खान की मूवी होगी जो ब्लॉकबास्टर नहीं गई है। 100 करोड़ के क्लब में आसानी से एंट्री करने वाली सलमान खान की फिल्मों को लोग देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन बात यदि सलमान खान की हो और उनकी बॉडी पर कोई कमेंट नहीं किया जाए ऐसा कैसे हो सकता है। जब भी सलमान खान स्क्रीन पर अपनी शर्ट खोलते हैं तो लाखों लड़कियों की सांसे तो वहीं थम जाती हैं। सलमान खान के फैंस ये सोचते होंगे कि उन्हें उनके बारे में सब पता हैं लेकिन हम आपको सलमान खान से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताएंगे जो कि शायद आपको नहीं पता होंगे…

1. सलमान खान भले ही अपनी बॉडी को लेकर कितनी भी केयरिंग क्यों न हो लेकिन अक्सर वह बिना नहाए सेट पर आ जाते हैं। वह अपनी वैन में फ्रेश होते हैं।

2. शाहरुख खान को फिल्म बाजीगर में नेगटिव रोल में लेने से पहले इस रोल के लिए सलमान खान को चुना गया था।

3. सलमान खान का नाम कैटरीना कैफ से काफी जोड़ गया था लेकिन सोर्स के मुताबिक आज तक उन्होंने कैटरीना कैफ की कोई भी फिल्म नहीं देखी है।

4.सलमान खान ने अपनी मां सुशीला चरक से पेंटिंग सीखी थी। जिसका शौक वो आज तक रखते हैं।

5.एक्टर बनने से पहले सलमान खान ने तीनों फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिखी थी। वो फिल्में थी बागी, चंद्रमुखी और वीर।

6.एक बार दिवालीके समय सलमान खान ने पटाखों की जगह अपने पिता की पूरी सैलरी जला दी थी। इस बात पर उनके पिता सलीम खान ने उन्हें सजा नहीं दी थी बल्कि उन्हें पैसों का महत्व जिंदगी में क्या होता है उसका ज्ञान दिया था।

सलमान खान का हैंडसम लुक…

7. इतने बड़े बॉडी स्टार होने के बावजूद सलमान खान अपने पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने से बिल्कुल भी नहीं शर्माते हैं। यहां तक कि वो अपनी जींस को काफी लंबे वक्त के लिए चलते हैं।

8. सलमान खान को साबुन से काफी लगवा है। वह खास तौर पर प्राकृतिक सामग्री से बने साबुन के शौकीन रखते हैं।

9.सलमान खान के पास एक फिल्म का रीमेक बनाने की योजना है जो उनके पिता सलीम खान ने लिखी है, लेकिन उन्होंने यह बताने से इंकार कर दिया कि वो कौन सी फिल्म है।

10.अपनी उदारता और परोपकार के काम के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान के पास एक बार एक बूढ़ी महिला उनके घर के बाहर कतार में लगकर अपने बेटे के लिए कंप्यूटर मांग रही थी। तभी सलमान खान ने उनकी मदद करते हुए कहा, अरे वो जो लैपटॉप मुझे किसी ने दिया था ना मै क्या करूंगा उसका तुम इन्हें दे दो।

11.सलमान के पिता ने उन्हें अक्सर कहते है, “तेरा प्रॉब्लम हमेशा रात के 11 बजे से लेकर सुबह के 3 बजे तक के बीच में होता है।

12. एक बार जब उन्हें सुबह-सुबह देश के बाहर माउंटेन ड्यू के एड के लिए शूटिंग करनी थी और वह तब भी सो रहे थे तो उनकी बिजनेस मैनेजर रेशमा शेट्टी ने उन पर चिल्लाने लगी और उन्हें बिस्तर से उठाने लगी। उठने के बाद वह एक आज्ञाकारी स्कूल के लड़के की तरह उनकी बात सुनते रहे। बता दें कि रेशमा उसकी बहन अलवीरा की स्कूल फ्रेंड है।

सलमान खान का दिखा अलग ही अंदाज…

13. वह बाहर शूटिंग करने से नफरत करते है। घर के नजदीक कोई भी जगह उनके लिए अच्छी होती है।

14. सलमान खान ने अपनी आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने में कभी भी अजीब महसूस नहीं किया। लेकिन जब उन्होंने करीना कपूर के साथ क्यों की में काम किया तो उन्हें बड़ा अजीब लगा क्योंकि जब उन्होंने करीना को देखा था तब वह काफी छोटी थी उस दौरान वह करिश्मा कपूर के साथ मूवी कर रहे थे।

15.सलमान कभी भी अपनी फिल्मों की समीक्षा नहीं पढ़ते हैं।

16. कुछ साल पहले तक सलमान के पास अपने वित्त का प्रबंधन करने के लिए कोई नहीं था। उन्हें एक बार एक चेक मिला जिसे उन्होंने अपने पिता को सौंप दिया। लेकिन अब लेकिन अब उन्हें अपने वित्तीय मामलों की योजना बनाने के लिए पेशेवर लोग मिल गए हैं।

17.जब उन्होंने सोमी अली को डेट किया तब उन्होंने गंभीरता के साथ शादी करने के बार में सोचा था।

माता-पिता से है सलमान को काफी लगाव…

18. सलमान खान कुछ वक्त पहले 2 बजे से पहले सेट पर कभी नहीं पहुंचते थे लेकिन अब उनके इस बर्ताव में सुधार आ गया है।

19. करण के शो में उन्होंने बताया कि वे फैंसी तकनीक से बहुत ज्यादा प्रभावित होने के बजाय जीवन के पुराने तरीकों को पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनके पास अपना खुद का आई पैड नहीं है।

20. बजरंगी भाईजान फिल्म करने के लिए सलमान खान ने अपनी सभी डेट्स को कैंसिल कर दिया था। ताकि वो इस फिल्म की शूटिंग कर सकें।

यहां देखिए सलमान खान से जुड़ा हुआ वीडियो…

देखिए सलमान खान की कुछ और शानदार तस्वीरें…

सलमान खान की बॉडी पर है कई फिदा…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।