किरण रिजिजू संग विरान पहाड़ियों में सलमान खान ने चलाई साइकिल, देखिए VIDEO

सलमान खान ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के साथ साइकिल चलाई। मेचुका एडवेंचर फेस्टिवल के लिए सलमान खान को अरुणाचल प्रदेश बुलाया गया था।

सलमान खान इन दिनों पहाड़ियों में जिंदगी बिता रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) के साथ साइकिल चलाई। सड़क पर दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन सलमान खान और किरण रिजिजू मस्ती में साइकिल चलाते हुए जा रहे हैं। मेचुका एडवेंचर फेस्टिवल (Mechuka Adventure Festival) के लिए सलमान खान को अरुणाचल प्रदेश बुलाया गया था। वहां पर जाने के बाद वे युवाओं के साथ मिले। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मिले। वहां पर उन्होंने आदिवासी कल्चर में शॉल ओढ़ा। अरुणाचल प्रदेश में देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए।

सलमान खान ने आज एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पहले साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं, उसके बाद फेस्टिवल की कुछ यादगार तस्वीरें रखी गई हैं। जिसमें कि सलमान खान मेचुका एडवेंचर फेस्टिवल का जमकर आनंद ले रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि चारो ओर पहाड़ हैं और हरियाली दिख रही है। इतना ही नहीं टूटी-फूटी गड्ढें वाली सड़क भी दिख रही है, जिसमें बच-बच कर साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। करीब पांच-छह लोग साइकिल से निकले हैं। इसके अलावा पीछे-पीछे सुरक्षाकर्मी भी हैं। बताते चलें कि 22 नवंबर को सलमान खान पंजाब से सीधे अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) चले गए थे। वहां पर साइकिल चलाया था।

पंजाब से निकले अरुणाचल प्रदेश
वैसे इन दिनों सलमान खान खासे व्यस्त दिख रहे हैं। पंजाब में फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग करते-करते सलमान खान अरुणाचल प्रदेश निकल गए थे। वहां पर सलमान खान साइकिल चलाते दिखे थे। सलमान खान के इस अंदाज को देखकर एक बार फैंस फिर इनकी अदा के कायल हो गए। दरअसल, मेचुका एडवेंचर फेस्टिवल के लिए वे अरुणाचल प्रदेश गए थे। वह पंजाब से अपने चार्टर्ड प्लेन से डिब्रूगढ़ तक गए थे। इसके बाद मेचुका के लिए निकले, जहां पर उनको बुलाया गया था। वहां जाने के बाद आयोजकों के अनुसार वे साइकिल से निकल पड़े थे। यहां पर उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार मोनपा जैकेट और शॉल भी ओढ़ा था जो कि वीडियो में दिख रहा है।

यहां देखिए सलमान खान का एक वीडियो…

यहां देखिए सलमान खान की यादगार तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.