सलमान खान ने रात को 2 बजे किया ऐसा स्टंट, देखकर उड़ेंगे होश

सलमान खान ने किया बैक फ्लिप, देखते ही रह जायेंगे

  |     |     |     |   Published 
सलमान खान ने रात को 2 बजे किया ऐसा स्टंट, देखकर उड़ेंगे होश
सलमान खान का ये अंदाज़ है अजब, देखकर होगी हैरानी

सलमान खान फिलहाल रेस 3 की शूटिंग करने में बिजी हैं| वो जल्द से जल्द अपने फिल्म की शूटिंग ख़त्म करने में जुटे हुए हैं| रेस 3 के बाद सलमान खान अली अब्बास जफर की अगली फिल्म भारत की शूटिंग में लग जायेंगे| अली अब्बास ज़फर जल्द ही इस फिल्म को शूट करने वाले हैं| अली ने सलमान के साथ पहले ही दो फिल्मों में काम कर लिया है| पहली फिल्म सुल्तान और फॉर टाइगर जिंदा है| हाल में ही उन्होंने सलमान खान का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें सलमान खान बैक फ्लिप करते हुए नज़र आ रहे हैं|

आपको बता दें ये वीडियो एक पुराना वीडियो है जिसे फिल्म सुल्तान के समय शूट किया गया था| इस वीडियो में सलमान खान बैक फ्‍लिप मूव करते हुए नज़र आ रहे हैं| वह दो लोगों की सहायता से इस मुश्किल फिटनेस मूव को करते हुए दिखाई दे रहे हैं| डायरेक्टर की माने तो उनका यह विडियो रात 2 बजे लिया गया है| यहाँ देखिये अली अब्बास ज़फर का ट्वीट-

आपको बता दें सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ एक अधेड़ उम्र के पहलवान की कहानी है, जो पहलवानी छोड़ देता है| वर्षो बाद वह दोबारा अपने करियर को जिंदा करता है, क्योंकि उसे पैसों की जरूरत होती है और वह अपना खोया सम्मान वापस पाना चाहता है|

आपको बता दें सलमान खान के अलावा फिल्म में अनुष्का शर्मा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी| सलमान खान ने अपनी भूमिका में ढलने के लिए बहुत ही मेहनत की थी| एक तरफ जहाँ अनुष्का शर्मा ने पहलवानी की थी वहीँ सलमान खान भी दांव पेच खेलते नज़र आये थे| सलमान खान ने फिल्म  में कई कुश्तियां लड़ी थी और परदे पर अपन किरदार को जिवंत बना दिया था|

सलमान खान ने फिल्म में एक रेसलर ककी भूमिका निभाई थी| जोकि देखने ही लायक था|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply