सलमान खान ने कुछ इस तरह लिया प्रियंका चोपड़ा से अपना बदला, इस बड़ी फिल्म से किया बाहर

सलमान खान (Salman Khan) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पोस्ट वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे तब सभी को लगा था कि उन्होंने देसी गर्ल को माफ़ कर दिया है लेकिन नहीं , दबंग खान ने उन्हें अब इस बड़ी फिल्म से निकाल दिया है

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा (Social media)

सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं इस बात को सभी जानते हैं और ये सभी जानते हैं कि सलमान खान से पंगा लेना किसी दूसरे स्टार्स को कितना महंगा पड़ सकता है| ये बात सभी को पता है कि अगर सलमान ख़ान किसी से नाराज़ हो गए तो इसके बाद ना तो माफ़ी देते हैं और ना ही उसका करियर बढ़ने देते हैं| कुछ इसी तरह अब सलमान खान के गुस्से का शिकार हुई हैं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) | जिनके बॉलीवुड करियर पर अब सलमान खान (Salman Khan Photos) के नाम का ग्रहण लग गया है|

वेल जब प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Films) ने ऐन मौके पर सलमान खान (Salman Khan Films) की फिल्म भारत को करने से मना कर दिया तब उन्होंने सोचा नहीं होगा कि ये मामला कितना आगे बढ़ सकता है| जी हाँ सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा से इस बात का बदला ले लिया है| आइये आपको बताते हैं कैसे? रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करना चाहते थे लेकिन सलमान खान ने भंसाली को साफ़ साफ़ कह दिया कि वो अब प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

वेल अब अगर आपको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो हम आपको बता दें कि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा, सलमान ख़ान (Priyanka Chopra and Salman Khan) की फिल्म भारत (Bharat) में उनके साथ नज़र आने वाली थी| इसमें इंट्रेस्टिंग बात ये है कि सलमान खान के साथ प्रियंका खुद ही ये फिल्म करना चाहती थी और उन्होंने अर्पिता खान शर्मा के ज़रिए सलमान खान को अप्रोच किया था.. लेकिन सलमान खान के साथ साथ पूरी मीडिया तब हैरान हो गयी जब भारत की शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म छोड़ दी|

प्रियंका चोपड़ा के जाने के बाद सलमान खान की फिल्म अधर में लटक गयी| वो तो ऐन मौके पर कटरीना कैफ ने आकर भारत में काम करने के लिए हां कह दिया| आज भले ही फिल्म रिलीज़ हो गयी है और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हो लेकिन सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा को माफ़ नहीं किया है|

प्रियंका और निक ने मुंबई में अपना पोस्ट वेडिंग रिसेप्शन रखा था जहां पर सलमान खान भी पहुंचे थे| उन्हें देखकर लोग शॉक हो गए थे| तब हर किसी को ऐसा लग रहा था कि दबंग खान ने देसी गर्ल को माफ कर दिया है| लेकिन आपको बता दें सलमान समय पर प्रियंका की पार्टी में पहुंच गए थे लेकिन प्रियंका और निक उस वक़्त तक अपने रिसेप्शन में नहीं पहुंचे थे जिसके बाद देसी गर्ल के रिसेप्शन से भी सलमान खान नाराज होकर चले गए थे।

इस इंसिडेंट के बाद प्रियंका अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सलमान खान को मनाने उनके घर गयी थी| प्रियंका को घर पर आया देखकर उस वक्त सलमान ने कह दिया था कि कोई बात नहीं, लेकिन उनके मन से प्रियंका के लिए गुस्सा अभी गया नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम 2 (Hum Dil De Chuke Sanam 2) से प्रियंका चोपड़ा को बाहर का रास्ता दिखा दिया|

यहां देखिये ये वीडियो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।