सलमान खान को प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसना पड़ा भारी, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई भाईजान की क्लास

सलमान खान ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत को छोड़कर अमेरिका को सिलेक्ट किया। उन्होंने ये बात प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हुए कहीं। इसके बाद सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। सलमान खान की लोग अलोचना कर रहे हैं।

सलमान खान (फोटो:इंस्टाग्राम)

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ (Bharat Promotion) के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस दौरान वह इवेंट पर प्रेस मीट के जरिए फिल्म और कास्ट से जुड़ी बातें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने भारत को छोड़कर अमेरिका को सिलेक्ट किया। सलमान खान ने कहा,’उन्होंने (प्रियंका चोपड़ा) ने अपनी पूरी लाइफ में बहुत ही हार्ड वर्क किया। ओके? और जब उन्हें उनके लाइफ की सबसे बड़ी फिल्म ऑफर हुई, तो उन्होंने इसे छोड़कर शादी कर ली। आपको पता है। हेट्स ऑफ! अक्सर ऐसी फिल्मों के लिए लोग अपने पति छोड़ देते हैं।’

सलमान खान (Salman Khan Slammed  Priyanka Chopra) ने ये बात प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसते हुए कहीं। इसके बाद सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। सलमान खान की लोग अलोचना कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने सलमान खान को टैग करते हुए लिखा कि एक तरफ तो आप (सलमान खान) कहते हो कि कैटरीना कैफ फिल्म के सबसे फिट है और दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा को फिल्म को छोड़ने के लिए ताने मार रहे हो।

सलमान खान को फिल्म का रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं

वहीं, दूसरे यूजर्स ने सलमान खान (Salman Khan)  को टैग करते हुए लिखा कि किसने कहा कि यह बहुत बड़ी फिल्म है? प्रियंका चोपड़ा ने अपने सपने के राजकुमार यानी जिसे वह प्यार करती हैं, उससे शादी की है तो आपको इतना दुख क्यों हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा सच में तारीफों के काबिल है। आपसे एक्ट्रेस का फिल्म का रिजेक्शन बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

यहां देखिए सलमान खान को लोगों ने क्या-क्या कहा…

 

 डायरेक्टर अली अब्बास जफर का खुलासा, ‘भारत’ नहीं तो ये होता फिल्म का नाम…

वीडियो में देखिए भारत फिल्म के ‘स्लो मोशन’ में सलमान खान ने अपना कौन-सा वादा तोड़ दिया…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।