Salman Khan Unknown Facts: सलमान खान के बर्थडे पर जानें उनकी कुछ अनसुनी बातें!

सलमान खान (Salman Khan) ने अपने बर्थडे पर किसी भी बड़ी पार्टी सेलिब्रेट करने इनकार कर दिया था। सलमान खान के जन्मदिन के ख़ास अवसर पर उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

सलमान खान (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। कोरोना काल में सलमान खान ने जन्मदिन को पूरी सावधानियों के साथ मनाया। इस बार खुद सलमान खान ने अपने बर्थडे पर किसी भी बड़ी पार्टी सेलिब्रेट करने इनकार कर दिया था। सलमान खान के जन्मदिन के ख़ास अवसर पर उनकी लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से जानते हैं।

सलमान खान की लाइफ से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से! (Interesting Facts Of Salman Khan) 

1. सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।

2. सलमान खान के पिता सलीम खान ने दो शादियाँ कीं। सलमान की सगी माँ हिंदू हैं और दूसरी माँ क्रिश्चियन, इसलिए सलमान अपने घर को मिनी इंडिया बुलाते है।

3. सलमान खान का नाम पीपल्स मैगजीन में दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन की लिस्ट में शामिल है।

4. सलमान खान एक बेहतरीन पेंटर भी हैं। वो अपने कई दोस्तों को पेंटिंग्स गिफ्ट कर चुके हैं। उनकी पेंटिंग की बिक्री से जो पैसा आता है, वे उसे अपने चेरीटेबल ट्रस्ट ‘बीइंग ह्यूमन’ को देते हैं।

5. सलमान खान को गुड़ में घी मिलाकर रोटी के साथ खाना बहुत पसंद है। वहीं सलमान को अपनी माँ के हाथ की बनी बिरयानी और दाल-चावल बहुत पसंद हैं।

6. सलमान खान होने हाथ में फ़िरोज़ी रंग के स्टोन का ब्रेस्लेट पहनते हैं जो कि उन्हें उनके पापा ने गिफ्ट किया था।

7. सलमान खान अपनी वैनिटी वैन के अंदर बैठने की बजाए बाहर बैठना पसंद करते हैं।

8. सलमान खान को अलग-अलग साबुनों से नहाना बहुत पंसद है। इसलिए सलमान खान अपने बाथरुम में हर तरह की साबुन रखते हैं।

9. सलमान खान ने अपनी फिल्म जय हो का पोस्टर खुद ही बनाया था।

10. सलमान खान को ‘ट्राईजेमिनल न्यूरैल्जिया’ नाम की बीमारी है। इस बीमारी में आपके चेहरे की नसों में बहुत ज्यादा दर्द होता हैं। इस बीमारी को सुसाइड डिसीज भी कहते है।

Salman Khan Birthday: सलमान खान ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया अपना 55वां बर्थडे! देखें Photo

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें: 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.