भारत के सेट से लिक हुई सलमान खान की फोटो, इस वजह से हो रही वायरल

रेस 3 के बाद भारत में ऐसा होगा सलमान खान का लुक, फोटो हो रही वायरल

निर्देशक अली अब्बास ज़फर की “भारत” इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है| सलमान खान इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ नज़र आने वाले थे हालाँकि अब देसी गर्ल ने ये फिल्म छोड़ दी है| ताज़ा ख़बरों के मुताबिक अब कटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा बन गयी है| हाल में ही फिल्म के सेट से सलमान खान की फोटो लीक हुई है जिसमें उनका फिट अंदाज़ देखने ही लायक है| सलमान खान वाइट कलर की गंजी में नज़र आ रहे हैं और उनका लुक क्लीन और फ्रेश है| सलमान खान का ये लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है| यहाँ देखिये-

वहीँ फिल्म भारत की बात करें तो यह 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का एक आधिकारिक रूपांतर है, जिसमे एक साधारण व्यक्ति के जीवन के माध्यम से 1950 से वर्तमान समय तक आधुनिक कोरियाई इतिहास को दर्शाया जाएगा। और 1950 के कोरियाई युद्ध के दौरान हंगनाम निकासी जैसी घटनाएं, 60 के दशक और वियतनाम युद्ध में पश्चिम जर्मनी में नर्सों और खनिकों को भेजने का सरकार का निर्णय, सब कुछ इस फ़िल्म के जरिये फिर से दोहराया जाएगा।

इस फ़िल्म में एक सर्कस सेगमेंट भी दिखाया जाएगा जो अली के बचपन के आइडल राज कपूर की 1970 में आई फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ को समर्पित है। यह सेमी-ऑटोबायोग्राफिकल फ़िल्म, कपूर खानदान की सबसे महत्वकांक्षी परियोजना में एक थी और चार घंटे चार मिनट की यह फ़िल्म अब तक की सबसे लंबी हिंदी फ़िल्म में से एक है। यह फ़िल्म एक जोकर और सर्कस के अन्य कलाकारों पर आधारित थी।

फ़िल्म भारत के साथ सलमान खान और अली तीसरी बार एक साथ फ़िल्म कर रहे है। सुपरस्टार और डायरेक्टर की यह जोड़ी इससे पहले सुल्तान और टाइगर जिंदा हैं जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके है। भारत को पंजाब और दिल्ली के अलावा अबू धाबी और स्पेन में फ़िल्माया जाएगा।

खैर सलमान खान का ये लुक आपको कैसा लगा? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (2)