प्रियंका के भारत छोड़ने पर नाराज हैं सलमान? जवाब सुन रह जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर सलमान खान ने दिया ऐसा जवाब

प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर सलमान खान ने दिया ऐसा जवाब

सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा भारत नाम की फिल्म से सालों बाद बड़े परदे पर नज़र आने वाले थे| हालाँकि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सगाई की वजह से इस फिल्म से खुद को किनारा कर लिया| ऐसे में खबरें आने लगी कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से इस बात के लिए नाराज़ हो गए है|

इसके अलावा बीच में खबरें आई कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्होंने हॉलीवुड की फिल्म साइन भी कर ली है। ऐसे में जब सलमान खान से उनके बहनोई आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म लव रात्रि के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म भारत से प्रियंका के अलग होने की खबर को लेकर दबंग खान से सवाल किया गया तो उन्होंने इस सवाल को टालने की कोशिश करते हुए कहा कि वह इन दिनों बहुत बिजी हैं और उनको अखबार पढ़ने का बिल्कुल भी वक़्त नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उन्हें इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। सलमान खान ने कहा कि उनको जानकारी मिलेगी तो वह सबको बताएंगे।

बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही मुंबई में बुधवार की रात मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में आईं प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा से भी पूछा गया था कि क्या सलमान खान प्रियंका से नाराज़ है? लेकिन मधु चोपड़ा ने इस बारे में कुछ नहीं कहा और वहां से चली गईं। हालाँकि मीडिया के बार-बार पूछने पर उन्होने कहा ‘पता नहीं’। उन्होंने कहा कि उन्हें पता तक नहीं है कि सलमान इस बात से नाराज़ हैं l

बता दें प्रियंका चोपड़ा जब भारत से अलग हुई तो इस फिल्म में कटरीना कैफ को उनकी जगह पर लिया गया था| खैर, भले ही सलमान खान ने प्रियंका से जुड़े इस सवाल इस सवाल का जवाब नहीं दिया हो लेकिन उनका ये रिएक्शन बताता है कि उनके अंदर नाराज़गी थी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।