संदीप और पिंकी फरार में कुछ ऐसा है अर्जुन कपूर का लुक, पुलिस किरदार में आये नज़र

यहां देखिये संदीप और पिंकी फरार से अर्जुन कपूर का पहला लुक

यहां देखिये संदीप और पिंकी फरार से अर्जुन कपूर का पहला लुक

अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के लिए जल्द ही शूटिंग शुरू कर रहे हैं। फिल्म में, वह अपनी इशकजादे को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ दोबारा स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं| इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित किया जायेगा|

आज, अर्जुन ने फिल्म में अपने किरदार से पर्दा उठाते हुए अपना लुक शेयर किया| तस्वीर में, अर्जुन को एक पुलिस के लुक में देखा जा सकता है| वर्दी में उन्हें ‘सतिंदर दहिया’ के किरदार में देखा गया है जोकि अपने आपमें कन्फयूजिंग है|

अर्जुन ने कहा, “10 वीं फिल्म 1 सच्चाई … बदलाव ही एकमात्र स्थिर है! इस एक फिल्म को शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता”

कैसा लगा आपको अर्जुन कपूर का ये लुक, नीचे कमेंट्स में बताइए|

अर्जुन ने कहा, “एक पुलिस अफसर निभाना पारंपरिक रूप से हिंदी फिल्मों में कूल माना जाता है| लेकिन दिबाकर बनर्जी फिल्म में, एक पुलिस अधिकारी को यथार्थवादी और फिर भी अलग किस्म के इंसान की तरह प्रस्तुत किया गया है| इस भूमिका को और अधिक रोमांचक बनाया गया है| दिबाकर अपने किरदारों के लुक के बारे में बहुत स्पेसिफिक रहते हैं| हमने इस लुक के आने से पहले बहुत समय लिया तब जाकर यह लुक सामने आया जैसा कि वो इसे देखना चाहते थे| मेरे मूंछ से लेकर मेरे हेयरकट तक, मेरे चेहरे को एक पुलिस वाले की तरह दिखने के लिए उसपर चोट लगाना यह दर्शाता है कि दिबाकर ने उन्हें और उनकी दुनिया की कल्पना कैसे की होगी। यह किरकिरा मनोरंजन होगा और मैं पहले दिन के शूट के लिए उत्सुक हूं|”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।