दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में ऐसे हो रही है मेहमान नवाजी, देखिए खास VIDEO

दीपिका पादुकोण - रणवीर सिंह की शादी की तैयारियों में दिल खोलकर खर्च किया...

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और बाजीरॉव रणवीर सिंह 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधकर पूरी तरह से एक दूसरे के हो जाएंगे। दीपवीर ( दीपिका पादुकोण + रणवीर सिंह) अपनी जिंदगी के इस खास पल को हर तरीके से शानदार बनाने में लगे हुए हैं। शादी की तैयारियों से लेकर हर एक चीज के लिए दिल खोलकर खर्च किया जा रहा है। वहीं, यदि बात की जाए मेहमानों की खातिरदारी की तो उसके बारे में जानते ही आपके होश उड़ जाएंगे। किसी नवाबी स्टाइल से कम नहीं किया जा रहा है दीपवीर के शादी में शामिल होने वाले मेहमानों का आओ भगत।

दीपिका पादुकोण  – रणवीर सिंह की शादी में सिंधी और कोंकणी दोनों अनुष्ठानों का पालन किया जाएगा। इसके चलते हर एक के लिए एक समारोह होगा। उनकी शादी की योजना के मुताबिक दो रिसेप्शन रखे जाएंगे, एक मुंबई में और दूसरा बेंगलुरू में होगा। अपनी शादी और एक हनीमून मनाने के बाद रणवीर पूरी तरह से दीपिका के अपार्टमेंट प्रभादेवी में उनके साथ रहने लग जाएंगे, जब तक कि उनका सपनों का घर कैसा दिखता है और यह कहां होगा यह तय नहीं हो जाता।

दीपिका और रणवीर के संगीत समारोह किसी शानदार समारोह से कम नहीं था और मेहमानों को अच्छे भोजन और ज्यादा शराब के साथ ट्रीट किया गया था। मेहमानों में से एक मेहमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उसने सेरेमनी की जगह और वाइन के दो ग्लास को दिखाया है।

ज्वेलरी पर खर्च
इटली जाने से पहले ही दीपिका ने ज्वेलरी खरीद ली थी।दीपिका पादुकोण ने 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र लिया। इस मंगलसूत्र में केवल डायमंड लगे हुए हैं। यह बहुत ही खास तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा दीपीका ने दो और गले का हार लिया है। इनको भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है।

इसके अलावा रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम का गले का चेन लिया है। ऐसा चेन रणवीर सिंह ने पद्मावत में पहना था। इस तरह दीपिका पादुकोण ने कुल चार गहने खरीदे हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।