संजय दत्त ने 308 गर्लफ्रेंड्स और माधुरी के अलावा इन 6 एक्ट्रेसेस को भी किया है डेट, नाम जानकर उड़ेंगे होश

संजय दत्त ने एक ज़माने में रेखा को भी डेट किया था| आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रेखा और संजय दत्त के अफेयर के चर्चे बहुत समय तक चले थे| तो यहां तक भी आई की रेखा संजय के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती थी।

संजय दत्त ने इन हीरोइनों को किया है डेट ( फोटो साभार- सोशल मीडिया)

संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू में बताया गया कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी है तो सभी के होश उड़ जाते हैं| संजय दत्त की पर्सनल लाइफ की बात करें तो बहुत से लोगों को पता है कि उन्होंने एक समय पर माधुरी दीक्षित को डेट किया था| लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने कई एक्ट्रेसेस को डेट किया है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है| आइये जानते है बॉलीवुड की किन हसीनाओं को संजय कर चुके हैं डेट-
टीना मुनीम
टीना मुनीम और संजय दत्त के बीच पहला-पहला प्यार हुआ था| बहुत कम लोग जानते है कि टीना अंबानी किसी जमाने में संजय दत्त की गर्लफ्रैंड रह चुकी हैं।  दोनों ने एक साथ में ‘रॉकी’ फिल्म में एक्टिंग करते हुए नज़र आये थे| फिल्म के साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के करीब आए गए। मगर सजंय दत्त की नशे की आदत के कारण टीना और संजय दत्त का रिश्ता खत्म हो गया।
किम्मी काटकर 
 
संजय दत्त ने कभी किम्मी काटकर को भी डेट किया था|  दोनों के बीच का रिलेशनशिप उन दिनों चर्चा का विषय भी बना रहा लेकिन कुछ ही समय में इनका रिश्ता ख़त्म हो गया| जिसकी वजह थी संजय दत्त की लाइफ में किसी और एक्ट्रेस की एंट्री|
रति अग्निहोत्री 
 
संजय दत्त ने एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री को भी डेट किया है| उन दिनों रति अग्निहोत्री के साथ उन्होंने जॉनी आई लव यु नाम की फिल्म की थी| इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गयी| हालाँकि बाद में इनका रिश्ता टूट गया और दोनों ने प्रोफेशनल फ्रंट पर कई फिल्मों में साथ काम किया|
ऋचा शर्मा
ऐसा पहली बार नहीं था जब संजय दत्त को अपनी किसी हिरोइन से प्यार हुआ हो| उन्होंने ऋचा शर्मा से भी प्यार कर लिया| दोनों की पहली मुलाकात ‘आग ही आग’ फिल्म के दौरान हुई थी। फिल्म के सेट पर नजदीकियां ऐसी बढ़ी कि दोस्ती प्यार में बदल गयी और संजय दत्त ने 1987 में ऋचा से शादी कर अपने प्यार को नाम दिया| शादी के बाद दोनों की एक बेटी त्रिशला का जन्म हुआ। हालाँकि ऋचा ने शादी के कुछ सालों बाद ही कैंसर से पीड़ित होने की वजह से 1996 में इस दुनियां से चल बसी|
रिया पिल्लई 
माधुरी दीक्षित के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद संजय दत्त मॉडल रिया पिल्लाई के प्यार में पड़ गए| कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 1998 में शादी कर ली। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रिया से शादी के बाद भी संजय दत्त का मिजाज़ रंगीला रहा| उन्होंने और भी लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रक्खे जिसके बाद रिया ने खुद को संजय से अलग करते हुए तलाक ले लिया|
रेखा 
 
संजय दत्त ने एक ज़माने में रेखा को भी डेट किया था| आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन रेखा और संजय दत्त के अफेयर के चर्चे बहुत समय तक चले थे| खबरें तो यहां तक भी आई की रेखा संजय के नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाती थी। इन दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को हवा तब मिली जब दोनों एक निजी समारोह में एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए। हालाँकि बाद में ये खबरें आनी बंद हो गयी|

यहां देखिए संजय दत्त से जुड़ा हुआ वीडियो…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।