कलंकः वरुण धवन के बाद संजय दत्त-आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक जारी, इनके किरदार का भी हुआ खुलासा

'कंलक' फिल्म का तीसरा और चौथा पोस्टर आ गया है। इसके साथ ही फिल्म के स्टारकास्ट संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर के लुक और रोल का भी खुलासा हो गया है।

  |     |     |     |   Updated 
कलंकः वरुण धवन के बाद संजय दत्त-आदित्य रॉय कपूर का फर्स्ट लुक जारी, इनके किरदार का भी हुआ खुलासा
'कलंक' के पोस्टर में संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर (फोटो:इंस्टाग्राम)

आने वालों सालों में कई मल्टीस्टारर फिल्में रिलीज होंगी। इसमें करण जौहर की ‘तख्त’ के अलावा अभिषेक वर्मन की ‘कलंक’ भी शामिल है। हालांकि, अभी ‘तख्त’ के अभी स्टारकास्ट का ही खुलासा हुआ है वहीं, ‘कलंक’ के कास्ट की एक के बाद एक फर्स्ट लुक जारी किया जा रहा है। जहां कुछ घंटों पहले इस फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन का लुक जारी हुआ था वहीं, अब इसके दूसरे स्टारकास्ट संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर का भी लुक जारी हो चुका है।

संजय और आदित्य के लुक के साथ ही इनके कैरेक्टर को लेकर भी खुलासा किया गया। इन दोनों स्टार का लुक भी वरुण की तरह काफी दमदार और अग्रेसिव नजर आ रहा है। जानिए इस इनके कैरेक्टर की बाकी डिटेल्स के बारे में।

संजय दत्त का होगा ये किरदार
इस फिल्म के तीसरे पोस्टर में संजय दत्त का लुक रिवील हुआ है। इसके पहले जारी पहले पोस्टर में एक नाव में एक लड़का-लड़की को दिखाया गया था। इसमें किसी का चेहर नजर नहीं आ रहा। इस पोस्टर को इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद इसके दूसरे पोस्टर में वरुण धवन का लुक जारी हुआ था। वरुण इसमें जाफर नाम के लड़के का किरदार निभाएंगे। संजय दत्त की बात करें तो इनके किरदार का नाम बलराज चौधरी होगा। हालांकि, इनके इस रोल को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। इस पोस्टर में संजय का लुक काफी मैच्योर है। इसमें उन्होंने चश्मा लगाया और देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी चीज को लेकर काफी गहराई से सोच रहे हैं। हमें यकीन है कि ये तो जरूर कह सकते हैं कि इनका रोल भी काफी अहम होगा।

आदित्य रॉय कपूर का होगा ये किरदार
इनके लुक को आलिया और वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इनके किरदार का नाम देव चौधरी होगा। जानकारी के हिसाब से आदित्य का इसमें रोल काफी नोबल होगा। पोस्टर में एक जगह आदित्य का सोच में डूबा चेहरा दिखाया गया है वहीं, साइड में इनकी और एक फोटो है जिसमें ये खड़े हैं और आस-पास आग है।

कब रिलीज होगी ये फिल्म
ये फिल्म सिनेमाघरों में अप्रैल 2019 को रिलीज होगी। इसमें आपको माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। इसमें पहले माधुरी का रोल श्रीदेवी करने वाली थी। ये पहली फिल्म होगी जिसमें आदित्य आलिया भट्ट और वरूण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

वीडियो में देखिए आर्टिकल 377 पर वरुण धवन और करण जौहर समेत दूसरे स्टार्स का क्या रिएक्शन रहा…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply