संजय दत्त ने विवादों के बाद भी बहन प्रिया दत्त के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो में दिखी दोनों की बॉन्डिंग

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बहन प्रिया दत्त के लिए चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। सोमवार को उन्होंने मुंबई में चुनाव प्रचार भी किया। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच एक समय में मनमुटाव भी रहा, लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद दोनों के बीच एक नया मोड़ आया।

बहन प्रिया दत्त के साथ चुनाव प्रचार के दौरान संजय दत्त। (फोटोः एपीएच इमेजेस)

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त बहन प्रिया दत्त के लिए चुनाव प्रचार करने में लगे हुए हैं। सोमवार को उन्होंने मुंबई में चुनाव प्रचार भी किया। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संजय दत्त और प्रिया दत्त ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था और अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों (संजय दत्त और प्रिया दत्त) के बीच एक समय में मनमुटाव भी रहा, लेकिन संजय दत्त के जेल जाने के बाद दोनों के बीच एक नया मोड़ आया।

प्रिया दत्त संजय दत्त के मिलने के लिए कई बार यरवडा जेल गई। लेकिन इससे पहले प्रिया दत्त भाई संजय दत्त की मान्यता दत्त से शादी लेकर खुश नहीं थी, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका विरोध किया था। इतना ही नहीं संजय दत्त साल 2009 में जब समाजवादी पार्टी के टिकट से प्रत्याशी बने तो प्रिया दत्त ने इसकी भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनका परिवार शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास रखता है, अगर उन्हें लड़ना तो वह कांग्रेस से चुनाव लड़ते। लेकिन संजय दत्त ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा और हार गए।

टाडा के तहत हुई थी संजय दत्त को जेल

इसके बाद संजय दत्त को 1993 के मुंबई सीरियल धमाकों के सिलसिले में आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) और अवैध तरीके हथियार रखने के मामले जेल हुई। तब संजय दत्त और उनकी बहन प्रिया दत्त के बीच संबंधों में सुधार होना शुरू हुआ। इसके बाद से दोनों समय-समय पर मिलते हैं। दोनों एक-दूसरे की तारीफ में सार्वजनिक तौर पर बातें भी करते हैं।

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से प्रत्याशी हैं प्रिया दत्त

प्रिया दत्त एक बार फिर कांग्रेस की सीट से प्रत्याशी बनी हैं, तो संजय उनके साथ दे रहे हैं और उनके लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त के चुनाव लड़ने की भी अटकलें तेज हुईं तो उन्होंने अफवाहों को विराम लगाते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह अपनी बहन प्रिया दत्त के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। उनकी बहन कांग्रेस की ओर से मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की प्रत्याशी हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी बहन जीतें और आगे बढ़े। प्रिया दत्त के खिलाफ भाजपा की वर्तमान सांसद पूनम महाजन प्रत्याशी हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नोमिनेशन फाईल करने भी गए थे। उस दौरान संजय दत्त ने कहा कहा था कि वह हमेशा प्रिया दत्त के साथ खड़े रहेंगे और उनका समर्थन करेंगे। अगर उनकी बहन उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बोलेंगी तो, वह पक्का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें चालबाजियां नहीं आती हैं वह अपने दिल से सोचते हैं।

संजय दत्त का कहना था कि उनकी बहन प्रिया दत्त पांच साल बाद चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वे वो सब करेंगे, जो उनकी बहन चाहती है। इस जनवरी में उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया।

यहां देखिए संजय दत्त बहन प्रिया दत्त के लिए चुनाव प्रचार करते हुए…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।