Sanjeev Kumar Birthday: संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं ये एक्ट्रेस, ठुकराने पर जिंदगी भर रहीं कुंवारी

बॉलीवुड के विधाता कहलाने वाले दिवंगत अभिनेता संजीव कुमार (Sanjeev Kumar Birthday) अगर जिंदा होते, तो आज वह अपना 81वां जन्मदिन मना रहे होते। क्या आप जानते हैं कि अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं।

संजीव कुमार को भारतीय सिनेमा का विधाता कहा जाता है। (फोटो- वीडियो ग्रैब)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar Birthday) का जन्म 9 जुलाई, 1938 को गुजरात के सूरत में हुआ था। अगर आज वह हमारे बीच होते, तो आज वह अपना 81वां जन्मदिन मना रहे होते। भारतीय सिनेमा के विधाता कहे जाने वाले संजीव कुमार ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक नायाब फिल्में दीं। कई अभिनेत्रियों के साथ उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर सुपरहिट रही थी।

संजीव कुमार ने हम हिंदुस्तानी फिल्म (1960) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बतौर हीरो उनकी पहली फिल्म निशान (1965) थी। 1968 में वह दिलीप कुमार के साथ फिल्म संघर्ष में नजर आए थे। परिचय, कोशिश, अंगूर, आंधी, मौसम, अनामिका, देवी, सिलसिला, पति, पत्नी और वो, नमकीन जैसी कुछ फिल्मों में उनकी अदाकारी को काफी सराहा गया, लेकिन साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में ठाकुर के किरदार ने उन्हें भारतीय सिनेमा में अमर कर दिया।

जया भादुड़ी बच्चन के साथ की कई फिल्में

संजीव कुमार की जोड़ी जया भादुड़ी बच्चन के साथ खूब पसंद की जाती थी। संजीव ने बड़े पर्दे पर जया के पति से लेकर उनके ससुर तक का किरदार निभाया था। संजीव कुमार हेमा मालिनी से बेइंतहा प्यार करते थे। उन्होंने हेमा मालिनी के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन अभिनेत्री ने उसे ठुकरा दिया और बाद में धर्मेंद्र से शादी कर ली। इसके बाद संजीव का दिल टूट गया और उन्होंने कभी शादी नहीं की।

सुलक्षणा पंडित ने किया था संजीव कुमार को प्रपोज

उस समय की ग्लैमरस अभिनेत्रियों का जिक्र जब कभी भी होगा, बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित (Sulakshana Pandit) का नाम जरूर लिया जाएगा। संजीव कुमार और सुलक्षणा काफी अच्छे दोस्त थे। हेमा मालिनी के शादी से इंकार के बाद सुलक्षणा ने संजीव को शादी के लिए प्रपोज किया, लेकिन संजीव ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद सुलक्षणा ने भी शादी नहीं करने का फैसला लिया।

सुलक्षणा पंडित

संजीव कुमार को थी दिल संबंधी बीमारी

कहा जाता है कि संजीव को दिल संबंधी बीमारी थी। महज 47 साल की उम्र में साल 1985 में दिल का दौरा पड़ने से संजीव कुमार का निधन हो गया था। संजीव के निधन के बाद सुलक्षणा डिप्रेशन में चली गईं। सुलक्षणा की बहन विजेता पंडित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजीव की मौत के बाद सुलक्षणा ने लोगों को पहचानना तक बंद कर दिया था। सुलक्षणा घर में अकेले रहना पसंद करती थीं और फिल्में देखती थीं और गाने सुनती थीं।

‘पंचम दा’ के ये 10 सदाबहार गाने आज भी उन्हें दिलों में जिंदा रखते हैं

वीडियो में देखिए ऐसे बॉलीवुड स्टार जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर चुके हैं…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।