सपना चौधरी ने नीला सूट पहन दिखाए नखरे, कहा- ‘मन्ने रोटी तक भी भावे ना…’

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में फेमस हैं। उनके डांस वीडियोज आज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किये जाते हैं। सपना ने ‘हरियाणवी क्वीन’ के नाम से अपनी पहचान बनाई है।

सपना चौधरी (फोटो: सोशल मीडिया)

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश में फेमस हैं। उनके डांस वीडियोज आज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पसंद किये जाते हैं। सपना ने ‘हरियाणवी क्वीन’ के नाम से अपनी पहचान बनाई है। हरियाणा से शुरू हुआ उनका यह सफर मायानगरी तक पहुंच चुका है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो अपलोड किया है। जो अब वायरल हो गया है।

सपना चौधरी अपने डांस के जरिए करोड़ों लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सपना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह नए-नए अंदाज से अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक नया वीडियो अपलोड किया है, जिसे देखते ही लाइक्स करने वालों की भीड़ जमा हो गई।

सपना चौधरी का वीडियो यहां देखें:

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वह एक जगह पर बैठीं किसी गाने पर कमाल के एक्प्रेशन देती नजर आ रही हैं। सपना के एक्प्रेशन फैंस को दीवाना बना रहे हैं। इस वीडियो में सपना ब्लू कलर के सूट में घूंघट में दिखाई दे रही हैं और बेहद खूबसूरत लग रही हैं। नीले दुपट्टे के घूंघट और नीली चूड़ियों ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं।

वीडियो में सपना जिस गाने पर एक्प्रेशन दे रही हैं, वो गाना है- “मन्ने रोटी तक भी भावे ना, बनी बात या कसूत पिया…” सपना चौधरी ने ये वीडियो कुछ ही घंटों पहले शेयर किया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

Pawan Singh Bhojpuri Song: गर्लफ्रेंड के लिये Pawan Singh बोले ‘ले लो पुदीना’, वीडियो को मिले 361 M व्यूज

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.