वैलेंटाइन डे पर सपना चौधरी ने एक लड़की से किया अपने इश्क का इजहार, जानिए कौन है वो भाग्यशाली महिला ?

आज वैलेंटाइन डे के मौके पर सपना चौधरी ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया है लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि सपना चौधरी ने जिससे अपने प्यार का इजहार किया है वो कोई हैंडसम सा लड़का नहीं है बल्कि एक लड़की है।

सपना चौधरी अपने महिला मित्र से प्यार का इजहार करते हुए (फोटो इंस्टाग्राम)

सपना चौधरी.. आज एक ऐसा नाम बन चुकी हैं जिसके दीवाने करोड़ो में हैं। लेकिन बहुत ही अहम् है ये जानना कि सपना चौधरी किसकी दीवानी है। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर सपना चौधरी ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर दिया है लेकिन आश्चर्य की बात ये है कि सपना चौधरी ने जिससे अपने प्यार का इजहार किया है वो कोई हैंडसम सा लड़का नहीं है बल्कि एक लड़की है। सपना चौधरी ने अपने प्यार का इजहार एक वीडियो में किया है और उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस न्यूज़ को आप ज्यादा सीरियस ना लें क्योंकि एक मोबाइल ऐप का इस्तमाल करते हुए सपना चौधरी ने मजाकिया तौर पर अपने प्यार का इजहार किया है। वीडियो में सपना ने कवाली ‘मैं सबके सामने इस बात का इकरार करता हूं, वो एक भोली-सी लड़की है जिसे मैं प्यार करता हूं’ गाया। जैसे ही ये गाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आया वैसे ही बवाल मच गया।

वीडियो में देखें सपना चौधरी का इजहारे मोहब्बत 

इस तरह का वीडियो सपना अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपनी इन्ही अदाओं के कारण सपना को प्यार करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। सपना चौधरी भले ही हरियाणवी सिंगर के नाम से जानी जाती है लेकिन उनके पास हिंदी और अन्य भाषाओँ के भी कई काम कतार में हैं। ये सारा करिश्मा हुआ बिग बॉस शो के बाद। सलमान खान के शो बिग बॉस में सपना चौधरी सदस्य बनकर पहुंची था। इस शो की विनर भले ही सपना नहीं बन पाईं हो लेकिन देश की जनता का दिल जरूर जीत लिया। आज सपना चौधरी का चेहरा नेशनल लेवल पर पहचाना जाता है।

देखें सपना चौधरी की तस्वीरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।