Sapna Choudhary Songs: सपना चौधरी के स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान फैन्स ने उन पर फेका पत्थर, देखे वायरल वीडियो

Sapna Choudhary Songs: हरयाणवी डांसर, सिंगर सपना चौधरी अपने डांस के लिए खूब फेमस हैं। सपना चौधरी जहां भी जाती हैं दर्शकों का दिल चुरा लेती हैं। स्टेज पर डांस करते हुए सपना चौधरी खूब वाहवाही लूटती हैं। लेकिन हालही में, एक बार फिर सपना चौधरी के शो में कोहराम मच गया।

सपना चौधरी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Sapna Choudhary Songs: हरयाणवी डांसर, सिंगर सपना चौधरी अपने डांस के लिए खूब फेमस हैं। सपना चौधरी जहां भी जाती हैं दर्शकों का दिल चुरा लेती हैं। स्टेज पर डांस करते हुए सपना चौधरी खूब वाहवाही लूटती हैं। लेकिन हालही में, एक बार फिर सपना चौधरी के शो में कोहराम मच गया। सपना के दीवानों ने खूब शोर शराबा मचाया। बात इतनी बिगड़ गई कि सपना चौधरी को बीच में ही शो छोड़कर जाना पड़ा। दरअसल सपना चौधरी के स्टेज कार्यक्रम का ये वाकया दमोह में चल रहे बुंदेली मेला में हुआ। जहां सपना चौधरी को खास डांस के लिए बुलाया गया था।

सपना चौधरी को स्थानीय दबंग विधायक राम बाई सिंह ने इस आयोजन में बुलाया था। इस दौरान कार्यक्रम में राम बाई सिंह के पति गोविंद सिंह और इलाके के बड़े-बड़े ऑफियर भी यहां मौजूद थे। लाल और पीले रंग का सूट पहन सपना चौधरी ने स्टेज पर अपने कई फेमस हरियाणवी गानों पर डांस किया। सपना का डांस देखते-देखते फैन्स वहा कई गड़बड़ करते नजर आए कभी बिजली के खंबे पर चढ़ गए तो कभी आपस में लड़ने लगे। पुलिस वाले भी इस भीड़ को समझाने की कोशिश किए लेकिन कुछ असर नहीं हुआ उसके बाद फैन्स को पुलिस के डंडे भी पड़े। लेकिन बाद में फैन्स ने हद करदी और स्टेज पर चढ़कर सपना चौधरी पर पत्थर मारने लगे।

सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी। सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी। उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया। सपना ने एक हरियाणवी गाने गाने ‘सॉलिड बॉडी रै’ पर मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए गाने पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा। जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: