सपना चौधरी के इस फेमस गाने ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों का मिला प्यार

हरियाणा की शान सपना चौधरी मनोरंजन जगत की पैसा वसूल डांसर बन चुकी हैं। सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी दुनियां में भी सपना चौधरी को चाहने वालों की संख्या कम नहीं है।

चौधरी का गाना 'तू चीज लाजवाब' ने मचाया यूट्यूब पर धमाल

हरियाणा की शान सपना चौधरी मनोरंजन जगत की पैसा वसूल डांसर बन चुकी हैं। सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और भोजपुरी दुनियां में भी सपना चौधरी को चाहने वालों की संख्या कम नहीं है। सही मायने में कहें तो सपना चौधरी ने सभी के दिलों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी राज करना शुरू कर दिया है। अपनी तस्वीरों और डांस के जरिए अक्सर ही सपना चौधरी फैंस को तोहफा देती रहती हैं।
खैर.. मुद्दे की बात पर आते हैं। सपना चौधरी का गाना ‘तू चीज लाजवाब’ यूट्यूब पर इतना पसंद किया जा रहा है कि इस गाने को 100 मिलियन से भी ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। इस गाने ने कई तरह के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। गाने को राजू पंजाबी ने गाया है लेकिन सपना चौधरी के डांस के बाद ही ये गाना सुपरहिट हुआ है। साल 2017 में इस गाने को रिलीज किया गया है। इस गाने पर सपना चौधरी कई बार, कई जगहों पर अपनी अलग-अलग अदाओं के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं।

इससे पहले सपना चौधरी का जो डांस वीडियो वायरल हुआ था वो राजधानी दिल्ली से था। सपना ने 6 जनवरी के दिन दिल्ली के तालकटोरा में एक स्टेज शो किया था। जिसे नए साल के मौके पर आयोजित किया गया था। इस शो में सपना चौधरी ने ‘जाट के दिल के भीतर’ सॉन्ग पर डांस किया था। जिसे देखने के बाद पूरा दिल्ली हिल गया।

देखें सपना चौधरी का गाना ‘तू चीज लाजवाब’ 

वीडियो को सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था जिस पर कई कमेंट आए थे। सपना चौधरी फेमस थीं ही लेकिन सलमान खान के शो बिग बॉस में जाकर वे नेशनल लेवल पर चमक गईं। शो से बाहर आकर सपना के पास काम की जैसे बहार आ गई। सपना चौधरी ने हिंदी फिल्म में आइटम सांग किया। भोजपुरी की कई फिल्मों में आइटम सांग किया और जानकारी के मुताबिक भोजपुरी की एक बड़ी फिल्म भी उनके हाथ लगी है जिसमे वे लीड किरदार निभा रही हैं।

देखें सपना चौधरी की तस्वीरें 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।