देहरादून संपत्ति विवादः सारा अली खान की मां अमृता सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने खारिज किया मामला

देहरादून प्रॉपर्टी विवाद मामले में एक्ट्रेस सारा अली खान की मां अमृता सिंह और अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिम्बट को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने संपत्ति विवाद को लेकर चल रहे केस को खारिज कर दिया है।

  |     |     |     |   Published 
देहरादून संपत्ति विवादः सारा अली खान की मां अमृता सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने खारिज किया मामला
मामा मधुसूदन बिम्बट के निधन के बाद अमृता सिंह और उनकी बेटी सारा अली खान देहरादून आई थीं। (फोटो- इंस्टाग्राम)

अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह और अमृता सिंह की मौसी ताहिरा बिम्बट को देहरादून संपत्ति विवाद मामले में बुधवार को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले को खारिज कर दिया है। देहरादून संपत्ति विवाद मामले में दो मुकदमे (एक जिलाधिकारी न्यायालय और एक सिविल कोर्ट) चल रहे थे। सिविल कोर्ट वाला मुकदमा अदालत ने खारिज कर दिया है। प्रतिवादी पक्ष की ओर से उनके सलाहकार ने बताया गया कि मामले में अब ताहिरा बिम्बट और अमृता सिंह के नाम प्रॉपर्टी ट्रांसफर होने की कार्यवाही जिलाधिकारी न्यायालय की ओर से की जाएगी।

बताते चलें कि 19 जनवरी अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिम्बट का निधन हो गया था। क्लेमेंटटाउन में सुभाष रोड पर स्थित करीब 1 लाख 70 हजार स्क्वायर फीट में फैली संपत्ति मधुसूदन बिम्बट के नाम पर थी। मधुसूदन के निधन के बाद उनकी बहन ताहिरा बिम्बट और अमृता सिंह देहरादून आए थे। ताहिरा और मधुसूदन का इसी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उनके निधन के बाद अमृता सिंह और ताहिरा बिम्बट ने संपत्ति पर अपना अधिकार जताया। जिसके बाद प्रॉपर्टी के केयर टेकर ने संपत्ति को बेचे जाने को लेकर पुलिस में शिकायत की थी।

सूत्रों की मानें तो मधुसूदन बिम्बट ने एक वसीयत भी लिखी थी, हालांकि ताहिरा ने किसी वसीयत के होने से इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ताहिरा का कहना है कि यह संपत्ति उनके पिता की थी और अब पिता और भाई के निधन के बाद इस पर उनका हक है। उनका संपत्ति को लेकर भाई से विवाद था, लेकिन अब जब वही नहीं रहे तो फिर विवाद कैसा। उनके वकील की ओर से केस खारिज करने को लेकर प्रार्थनापत्र भी दिया गया था। सोमवार को ताहिरा ने बंगले की साफ-सफाई कराई। ताहिरा ने इस प्रॉपर्टी में किसी प्रॉपर्टी डीलर के शामिल होने की खबरों का भी खंडन किया है। इस बारे में अभी अमृता सिंह की ओर से कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर अमृता सिंह अपनी बेटी सारा अली खान के साथ देहरादून जा सकती हैं।

देखें सारा अली खान और अमृता सिंह की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply