तैमूर ने मनाया अपना तीसरा जन्मदिन, सारा अली खान ने ख़ास अंदाज में किया विश, देखें तस्वीरें

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज तीन साल के हो गए हैं। तैमूर ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वैसे भी स्टारकिड में सबके चाहते तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर हर समय छाए रहते हैं। तैमूर की बहन सारा अली खान (Sara ali khan) उन्हें एक ख़ास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

सारा अली खान और तैमूर अली खान की तस्वीर (फोटोः इंस्टाग्राम)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के लाडले तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज तीन साल के हो गए हैं। तैमूर ने अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वैसे भी स्टारकिड में सबके चाहते तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर हर समय छाए रहते हैं। तैमूर की बहन सारा अली खान (Sara ali khan) उन्हें एक ख़ास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

सारा अली खान ने अपने इस्टाग्राम से तैमूर और इब्राहम अली खान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तैमूर अपने भाई-बहन के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। सारा ने तैमूर के साथ तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में तैमूर सारा अली खान के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर के साथ सारा और इब्राहम अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में सारा अली खान तैमूर को कुछ खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं।

बता दें 20 दिसंबर यानि आज तैमूर अली खान तीन साल के हो गए हैं। तैमूर ने अपने परिवार के साथ तीसरा जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। तैमूर के जन्मदिन पर सैफ अली खान और करना कपूर ने एक पार्टी भी दी। इस पार्टी में तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सोहा अली खान, इनाया खेमू और रीमा जैन भी मौजूद रहे। तैमूर के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

परिवार के साथ तैमूर अली खान के जन्मदिन में करण जौहर के बेटे यश जौहर और रितेश देशमुख और जिनेलिया डीसूजा के बच्चे रियान और राहिल सहित कई नन्हे स्टार किड्स भी शामिल हुए।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.