Sargun Mehta Birthday: सरगुन मेहता का आज जन्मदिन, सूट हो या शॉर्ट्स, हर आउटफिट में कहर ढाती हैं बर्थडे गर्ल

एक्ट्रेस सरगुन मेहता (Sargun Mehta Birthday) का आज जन्मदिन है। सरगुन आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। देखिए उनकी कुछ खास तस्वीरें।

सरगुन मेहता का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। (फोटो- इंस्टाग्राम)

टीवी और पंजाबी सिनेमा का जाना-माना नाम बन चुकीं अभिनेत्री सरगुन मेहता (Sargun Mehta Birthday) का आज जन्मदिन है। सरगुन आज अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए तमाम सेलेब्स और एक्ट्रेस के फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस अपनी अदाकारी से तो सभी का दिल जीत ही चुकी हैं, लेकिन अगर उनके लुक की बात करें तो पारंपरिक परिधान हों या वेस्टर्न आउटफिट्स, सरगुन अपने ड्रेसिंग सेंस से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

सरगुन मेहता तमाम टीवी सीरियल्स से लेकर कई म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हर बार वह अपनी अदाकारी के अलग लेवल से दर्शकों को हैरान कर देती हैं। सरगुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चाहें सूट हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स, सरगुन हर ड्रेस में बला की खूबसूरत लगती हैं।

सरगुन मेहता का निकनेम है जिया

गौरतलब है कि सरगुन मेहता का जन्म 6 सितंबर, 1988 को चंडीगढ़ में हुआ था। उनका निकनेम जिया है। सरगुन ने अपनी शुरूआती पढ़ाई चंडीगढ़ से ही पूरी की है। इसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली आ गई थीं। एक्ट्रेस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बी.कॉम (ऑनर्स) किया है। सरगुन को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। पढ़ाई के साथ-साथ वह थिएटर भी करती थीं।

’12/24 करोल बाग’ में नजर आए थे सरगुन मेहता और रवि दुबे

सरगुन मेहता को ’12/24 करोल बाग’ सीरियल से पहचान मिली थी। इस सीरियल में रवि दुबे उनके को-एक्टर थे। सीरियल के दौरान वह नजदीक आए और दोनों को प्यार हो गया। ‘नच बलिए 5’ के मंच पर रवि ने सरगुन को शादी के लिए प्रपोज किया था और साल 2013 में उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। नीचे देखिए सरगुन मेहता की कुछ खास तस्वीरें…

कैमरे के सामने किसिंग और न्यूड सीन करने में असहज महसूस करती हैं सरगुन मेहता, बताई इसकी वजह

सरगुन मेहता और रवि दुबे की लव स्टोरी, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।